{"_id":"5c6aa24cbdec225fe96d781c","slug":"lok-sabha-elections-2019-congress-cpm-and-jmm-to-form-coalition-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: कांग्रेस, लेफ्ट और जेएमएम करेंगे गठबंधन, भाजपा और बीजेडी को देंगे टक्कर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: कांग्रेस, लेफ्ट और जेएमएम करेंगे गठबंधन, भाजपा और बीजेडी को देंगे टक्कर
Mon, 18 Feb 2019 06:58 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Mon, 18 Feb 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस, सीपीआईएम, जेएमएम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा में परंपरागत रूप से मजबूत रहने वाली बीजू जनता दल के खिलाफ इस बार कई पार्टियां मिलकर ताल ठोकने वाली हैं। राज्य में कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(सीपीआई), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(मार्क्सवादी) और झारखंड मुक्ति मोर्चा(जेएमएम) के बीच जल्द गठबंधन की संभावना है।
सीपीआई नेता डी राजा ने कहा है कि उड़ीसा में गठबंधन के लिए बातचीत चल रही हैं और जल्द ही इसपर निर्णय लिया जाएगा। मुकाबले में इस बार भाजपा भी रहने वाली है।
राजा ने कहा कि पार्टी इस पर लगातार बात कर रही है और सीटों का मामला जल्द ही सुलझा लेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, लेफ्ट और जेएमएम के गठबंधन के कारण ओडिशा में हम लोग चर्चा के केंद्र में हैं। कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम और जेएमएम आने वाले चुनाव में भी साथ ही लड़ेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में संस्थाओं पर गंभीर खतरा है जबकि कुछ लोगों के अंदर भय का माहौल है। इसलिए 'देश बचाओ, मोदी हटाओ' आज देश में नारा बन चुका है। वहीं कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पाठक ने ओडिशा में गठबंधन को लेकर कहा कि पार्टियों से बातें हो रही हैं लेकिन सीट शेयरिंग पर अभी कोई बात नहीं हुई है।
गौरतलब है कि उड़ीसा में 21 लोकसभा की सीटें हैं। बीजेडी ने 2014 लोकसभा चुनाव में 20 पर जीत दर्ज की थी, भाजपा ने एक सीट जीती थी और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।