फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Citizens can file complains to Election Commission through this mobile app

कहीं गड़बड़ी दिखे तो इस ऐप के जरिए चुनाव आयोग से कर सकेंगे शिकायत

Wed, 06 Mar 2019 03:22 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Wed, 06 Mar 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Citizens can file complains to Election Commission through this mobile app
सी विजिल मोबाइल ऐप

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अगले कुछ दिनों में आयोग चुनावों की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। 2019 लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद देश में चुनावी आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। ऐसे में आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखने के लिए आयोग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव आयोग 'सी-विजिल' नाम के मोबाइल ऐप की मदद से व्यवस्था पर निगरानी रखेगा। इसके माध्यम से मतदाता और आम नागरिक, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आसानी से शिकायत दर्ज करा सकेंगे। यह ऐप चुनाव की आधिकारिक घोषणा के बाद से सक्रिय हो जाएगा। 

विज्ञापन


सी-विजिल ऐप के माध्यम से लोग फोटो भेज कर या दो मिनट तक के वीडियो अपलोड कर के आयोग तक अपनी शिकायत पहुंचा सकते हैं। ऐप को दुरुपयोग से बचाने के लिए भी कई फीचर बनाए गए हैं। यह ऐप पहले से अपलोड किए गए वीडियो और फोटो को स्वीकार नहीं करता है। फोटो खींचने और वीडियो बनाने के बाद शिकायतकर्ता के पास रिपोर्ट करने के लिए केवल 5 मिनट का वक्त होता है। 
विज्ञापन


इस ऐप को चुनाव आयोग ने पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था, जिसका पहला प्रयोग 2018 नवंबर-दिसंबर में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनावों में किया गया था। ऐप के माध्यम से दर्ज की गई शिकायतों में से 70 प्रतिशत शिकायत जांच में सच पाई गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed