फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: BJP will change all sitting MPs in Chhattisgarh

भाजपा का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में सभी मौजूदा सांसदों के टिकट कटेंगे

Wed, 20 Mar 2019 05:18 AM IST
Avdhesh Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 20 Mar 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP will change all sitting MPs in Chhattisgarh
BJP LOGO

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार का ठीकरा राज्य के सांसदों के सर फूटा है। खबर है कि पार्टी छत्तीसगढ़ के सभी दस मौजूदा सांसदों का टिकट काटेगी। छत्तीसगढ़ यूनिट ने नए प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए केन्द्रीय चुनाव समिति से एक दिन का समय मांगा है।  पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी को राज्य के 11 सीटों में से 10 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। उसे केवल दुर्ग सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन

छतीसगढ़ प्रभारी भाजपा नेता अनिल जैन ने कहा कि क्षेत्र से सांसदों के बारे में जो जानकारी मिली है, उसके तहत ही पार्टी ने यह कड़ा फैसला लिया है। माना जा रहा है कि कुछ अन्य राज्यों में भी जहां सांसदों का प्रदर्शन औसत से कम रहा है, वहां पार्टी इसी तरह से कड़े फैसले ले रही है।

विज्ञापन


यूपी में पहले ही लगभग एक तिहाई नामों को काटे जाने की चर्चा चल रही है। मानक के रूप में पार्टी के अपने आंतरिक सर्वे, आईबी रिपोर्ट और आरएसएस के द्वारा किये गये सर्वे को आधार बताया जा रहा है। प्रत्याशियों का भाग्य निर्धारित करने के मामले में पीएम नमो एप्प से प्राप्त फीडबैक पर सबसे ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। जिस सांसद की रिपोर्ट नमो एप्प पर नकारात्मक आई है, उनका टिकट कटना तय माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ले रहे हैं फैसला

भारतीय जनता पार्टी का केन्द्रीय कार्यालय इस समय बेहद व्यस्त है। पार्टी के शीर्ष नेता लगातार उम्मीदवारों के नाम पर फैसला ले रहे हैं। बारी-बारी से सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों, महामंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ केन्द्रीय नेता बैठक कर रहे हैं।


मंगलवार को भी केन्द्रीय कार्यालय पर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और कुछ अन्य पूर्वोत्तर के राज्यों के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। सबसे अंत में उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों पर चर्चा की गई है। हर राज्य की सीटों के बारे में केन्द्रीय चुनाव समिति में चर्चा से पहले उस पर कोर कमेटी में चर्चा की जा रही है। कोर कमेटी में राज्य के प्रमुख नेताओं के आलावा केन्द्रीय पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक़ प्रधानमंत्री स्वयं एक-एक सीट पर मंथन कर रहे हैं। नमो एप्प के जरिये जिन सांसदों के बारे में नकारात्मक रिपोर्ट आई है, उन्हें बारीकी से खंगाला जा रहा है।



किसी भी सांसद के बारे में प्राप्त कुल रिपोर्ट में आधी नकारात्मक होने पर सांसदों का टिकट काटने की कठोर रणनीति अपनाई गई है। छत्तीसगढ़ के बारे में कड़ा फैसला लेने के पीछे भी इसे अहम वजह बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बारे में भी पार्टी से इसी तरह के संकेत मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed