{"_id":"5c82563fbdec22142f019bec","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-slams-chandrababu-naidu-government-says-misusing-aadhar-and-ec-data","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार और चुनाव आयोग के आंकड़ों का दुरुपयोग कर रही चंद्रबाबू नायडू सरकारः भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आधार और चुनाव आयोग के आंकड़ों का दुरुपयोग कर रही चंद्रबाबू नायडू सरकारः भाजपा
Fri, 08 Mar 2019 05:23 PM IST
अमित मंडल
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 08 Mar 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
chandrababu naidu
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार राज्य की जनता के आधार और मतदाता पहचान पत्र के आंकड़ों का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी का आरोप है कि सरकार अपनी मशीनरी का दुरुपयोग कर आगामी चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग भी की है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिंहा राव ने चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत करने के बाद कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार ने 3.6 करोड़ लोगों के आधार के आंकड़ों को एक कंपनी को उपलब्ध कराया है। चुनाव आयोग के मतदाता पहचान पत्र के आंकड़ों को भी उसे दिया गया है। आंकड़ों में लोगों के बैंक एकाउंट की जानकारी तक शामिल है। राव का आरोप है कि इन आंकड़ों को सेवा मित्र कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों तक पहुंचने और उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है जिस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा का आरोप है कि आंध्र सरकार राज्य की पुलिस का भी राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। राज्य की पुलिस के कुछ बड़े अधिकारी तेलुगुदेशम पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं जिनके रहते राज्य में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। भाजपा ने चुनाव आयोग से संदिग्ध अधिकारियों को हटाने की मांग की है जिससे राज्य में निष्पक्ष चुनाव कराए जा सकें।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव की 42 सीटें हैं। तेलुगुदेशम पार्टी को पिछले चुनाव में 16 सीटों पर जीत मिली थी जबकि जगनमोहन रेड्डी को नौ सीटों पर सफलता मिली थी। चंद्रशेखर राव की टीआरएस ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी। राज्य में कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था जिसने पूर्व में जीती 31 सीटों में से 29 हारकर महज दो सीटों पर सिमट गई थी।