{"_id":"5c6e2259bdec225334438ce3","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-president-visit-to-andhra-pradesh-and-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी हलचल: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दौरे पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनावी हलचल: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दौरे पर
Thu, 21 Feb 2019 09:30 AM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 21 Feb 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह(File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर शोर से तैयारी में लगी हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं। भाजपा ने जहां महाराष्ट्र में अपने पुराने सहयोगी शिवसेना के साथ फिर से जुड़ गई, तो वहीं तमिलनाडु में भी एआईएडीएमके छिटक रहे पीएमके को मनाने में कामयाब रही।
विज्ञापन
तमिलनाडु में कांग्रेस ने भी डीएमके संग गठबंधन का एलान कर दिया। राहुल गांधी भी अन्य राज्यों में गठबंधन मजबूत करने में लगे हैं।
गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष आंधप्रदेश और कर्नाटक दौरे पर हैं। आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी से वह अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद वह कर्नाटक रवाना होंगे।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमित शाह आगामी 28 फरवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देश भर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इस संवाद में चुनावी तैयारी की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में कार्यालय उद्घाटन व कार्यकर्ता सम्मेलन
- अमित शाह दोपहर 12 बजे आनंद नगर, राजमुंदरी स्थित क्वेरी मार्किट जंक्शन में भाजपा शहर कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
- दोपहर 12:30 बजे स्पिनिंग मिल ग्राउंड, लाला चेरुवु, राजमुंदरी में प्रदेश के चार लोक सभा क्षेत्रों काकीनाडा, राजमुंदरी, अमलापुरम, नारासपुरम और यूरु लोक सभा क्षेत्रों के शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
कर्नाटक में कार्यकर्ता सम्मेलन व अहम बैठकें
- कर्नाटक में दोपहर 3.30 बजे अनंत विद्यानिकेतन, साई गार्डन, अवती, देवनहल्ली में प्रदेश के तीन लोक सभा क्षेत्रों कोलार, चिक्कबल्लापुरा और तुमकुरु लोक सभा क्षेत्रों के शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
- शाम 6 बजे वे होटल रॉयल आर्किड, बेंगलुरु में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों के साथ बैठक करेंगे।
- शाम 7:00 बजे वे इसी जगह पर लोक सभा प्रभारियों, विस्तारकों, प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों और प्रदेश के अन्य भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
- देर रात्रि 9:00 बजे वे रॉयल ऑर्किड में ही प्रदेश भाजपा कोर कमिटी के साथ बैठक करेंगे एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।