फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: BJP Nitin gadkari says whoever fails three times become minister

नितिन गडकरी बोले- टॉप करने वाला अफसर बनता है, तीन बार फेल होने वाला मंत्री

Mon, 11 Mar 2019 11:09 AM IST
sapna singla चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Mon, 11 Mar 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP Nitin gadkari says whoever fails three times become minister
नितिन गडकरी(फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को नागपुर में कहा कि राजनीति में आने के लिए क्वालिटी की जरूरत नहीं होती है। टॉप करने वाला अधिकारी बनता है, जबकि फेल होने वाला मंत्री बन जाता है। गडकरी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह प्रधानमंत्री की कुर्सी की दौड़ में शामिल नहीं हैं। 

विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों से बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो मेरिट में आता है, वह आईएएस और आईपीएस बनता है। जो सेकेंड डिवीजन पास होता है, वह चीफ इंजीनियर बनता है, लेकिन जो तीन बार फेल होता है, वह मंत्री बन जाता है। 
विज्ञापन




नागपुर के सांसद गडकरी ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कही।उन्होंने कहा कि वह झूठे आश्वासन नहीं देते और ईमानदारी एवं पारदर्शिता जैसे मूल्य लंबी दौड़ में काम आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने राजनीति को करियर नहीं चुना

राजनीति में करियर बनाने के लिए जरूरी गुणों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा कि राजनीति सामाजिक-आर्थिक सुधारों का जरिया है। मैंने राजनीति को कभी अपने करियर के तौर पर नहीं चुना। मेरे शुरुआती दिनों से ही मैं राजनीति को सामाजिक एवं आर्थिक सुधार का जरिया मानता रहा हूं, जिसके जरिए मैं देश, समाज एवं गरीबों के लिए कुछ कर सकता हूं। राजनीति में किसी गुण की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति ईमानदारी से की जानी चाहिए।

जो मैं बोलता हूं, वो मैं करता हूं

गडकरी ने कहा कि वह झूठे आश्वासन नहीं देते और जब मैं कहता हूं कि मैं करूंगा तो मैं करता हूं...और अगर नहीं कर सकता तो साफ कह देता हूं कि नहीं कर सकता। ईमानदारी, पारदर्शिता, धैर्य, गुण और काम को लेकर प्रतिबद्धता जैसे मूल्य लंबी दौड़ में काम आते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति एक प्रतिस्पर्धा का क्षेत्र है, जहां लोगों की आकांक्षाओं के मुताबिक काम करना पड़ता है। 

(इनपुट भाषा से भी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed