फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: BJP leaders attacked policeman in BJP office, FIR registered

गेट नहीं खोला तो भाजपा नेताओं ने पुलिसकर्मी को ही पीट दिया, मामला दर्ज

Sat, 30 Mar 2019 03:55 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Sat, 30 Mar 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP leaders attacked policeman in BJP office, FIR registered
भाजपा नेताओं ने जवान को पीटा - फोटो : Social Media
झारखंड के हरमू भाजपा प्रदेश कार्यालय के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी को भाजयुमो अध्यक्ष अमित सिंह का आदेश नहीं मानना भारी पड़ गया। कार्यालय के गेट पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी शिवपूजन यादव को अध्यक्ष अमित सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, महामंत्री राज सिन्हा समेत अन्य लोगों ने दौड़ाकर उन पर लात घूंसे बरसा दिए और बेरहमी से पीटा। शिवपूजन बचने की तमाम कोशिशों के बाद नहीं बच पाये और भाजपा नेता पुलिस के सामने ही उन्हें लगातार पीटते रहे।
विज्ञापन


किसी तरह पुलिस के अन्य जवानों ने शिवपूजन को बचाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस जवान शिवपूजन यादव ने भाजयुमो अध्यक्ष अमित सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, महामंत्री राज सिन्हा समेत आठ दस अज्ञात कार्यकर्ताओं पर अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। भाजपा प्रदेश कार्यालय की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ने इस मामले पर कुछ भी कहने से मना कर दिया।
विज्ञापन


शिवपूजन यादव ने पुलिस को बताया कि दोपहर डेढ़ बजे के करीब अध्यक्ष अमित सिंह और अन्य लोग पहुंचे और कार्यालय के पिछले गेट को खोलने के लिए दबाव बनाया। पुलिसकर्मी ने वहां के प्रभारी हेमंत दास का हवाला देकर गेट खोलने से मना कर दिया कि उनके आदेश के बिना गेट नहीं खुल सकता। जिसके बाद अध्यक्ष अमित सिंह समेत अन्य लोगों ने शिवपूजन को पीटना शुरु कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हटिया के डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोषियों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed