फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: BJP leader Ram Madhav questions opposition unity

भाजपा नेता राम माधव ने विपक्षी एकता पर उठाए सवाल, बोले- हर जगह एक से ज्यादा गठबंधन

Fri, 22 Feb 2019 04:36 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Fri, 22 Feb 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP leader Ram Madhav questions opposition unity
राम माधव

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के नेतृत्व वाले राजग के मुकाबले के लिए विपक्षी एकता की बात को खारिज कर दिया। माधव ने कहा कि कुछ राज्यों में कई गठबंधन है। माधव ने पत्रकारों से बातचीत में पूछा, ‘‘विपक्षी एकता कहां हो रही है? 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘हर जगह विपक्ष का एक से अधिक गठबंधन है।’’ बहुजन समाज पार्टी-समाजवादी पार्टी गठबंधन और कांग्रेस के अलग से चुनाव लड़ने का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यूपी (उत्तर प्रदेश) में देखिये, वहां दो है।’’ 
विज्ञापन


इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के एक कार्यक्रम में शामिल होने आये माधव ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल को देखें। वहां दो पार्टियां हैं।’’ उन्होंने कहा कि केवल तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ‘‘अपनी राजनीति और राजनीतिक हितों’’ के लिए राजग को छोड़ दिया था। लेकिन अब हम (भाजपा) असम और अन्य जगहों पर नये सहयोगी बना रहे हैं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच तमिलनाडु में प्रचार के लिए पहुंचे अमित शाह ने भी कहा कि कांग्रेस और द्रमुक का गठबंधन, भ्रष्टाचार के मामले में एक जैसा है। उन्होंने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में बोलते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर भी कई आरोप लगाए थे। 

(इनपुट- भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed