{"_id":"5c729675bdec2259c006ac32","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-is-preparing-social-volunteer-in-every-class-of-citizen","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वर्ग में 'सोशल वॉलेंटियर' खड़ा करेगी भाजपा, पार्टी को मिलते हैं ये फायदे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हर वर्ग में 'सोशल वॉलेंटियर' खड़ा करेगी भाजपा, पार्टी को मिलते हैं ये फायदे
विज्ञापन
File Photo of BJP Rally
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक राजनीतिक दल का कार्यकर्ता जब कोई बात कहता है, तो लोग उसकी बात को सीधे उसकी विचारधारा, चुनाव और वोटों की राजनीति से जोड़कर देखते हैं। लेकिन वही बात जब समाज के किसी अन्य वर्ग के व्यक्ति के द्वारा कही जाती है तो लोग उसे ज्यादा गंभीरता से लेते हैं, और उसे समझने की कोशिश भी करते हैं।
विज्ञापन
इसी मनोविज्ञान को ध्यान में रखते हुए भाजपा समाज के हर वर्ग में पार्टी के 'विशेष समर्थक' तैयार करने की रणनीति बना रही है। पार्टी ने इन्हें 'नमो अगेन वॉलेंटियर' नाम दिया है। इसके लिए हर राज्य में चुनिंदा लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी इस तरह की रणनीति अपनाई थी।
विज्ञापन
'नमो अगेन सोशल वालुंटियर ग्रुप' दिल्ली में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे एक भाजपा नेता के मुताबिक पार्टी के विशेष समर्थक हर वर्ग में हैं। डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, वित्तीय सलाहकार, भारतीय सेनाओं के रिटायर्ड जवान और प्राइवेट सेक्टर में ऊंचे पदों पर काम कर रहे प्रोफेशनल्स कई बार अपनी व्यस्तताओं के चलते, और कभी समाज में अपनी गैर राजनीतिक छवि बनाए रखने के लिए, किसी राजनीतिक दल से दूर रहना पसंद करते हैं। ऐसे में इस वर्ग के लोगों को पार्टी से गैर परंपरागत तरीके से जोड़ना इस मिशन का लक्ष्य है। नेता के मुताबिक इसके जरिए इन प्रोफेशनल्स से पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
एक अन्य नेता के मुताबिक सामान्य लोग किसी क्षेत्र विशेष की तकनीकी बातों को नहीं समझते हैं। लेकिन वही बात अगर उसी क्षेत्र के प्रोफेशनल के द्वारा बताई जाती है तो उनकी बात का ज्यादा असर होता है। उदाहरण के तौर पर एक डॉक्टर जनता को सरकार के द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कामों की बेहतर जानकारी दे सकता है। एक वित्तीय जानकार लोगों को जीएसटी के कारण हुए लाभ की ज्यादा बेहतर जानकारी दे सकता है। यही कारण है कि पार्टी ने इन लोगों को अनाधिकारिक रुप से पार्टी से जोड़ने का फैसला किया है।
ऐसे प्रोफेशनल्स अपने स्तर पर सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और ह्वाट्सएप पर एकाउंट बनाने के लिए और उसके जरिये केंद्र सरकार द्वारा किये गए कामों पर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।