{"_id":"5c924590bdec2214435fb6a8","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-cec-meeting-in-delhi-over-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: मोदी-शाह की मौजूदगी में भाजपा की अहम बैठक, उम्मीदवारों के नाम का इंतजार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019: मोदी-शाह की मौजूदगी में भाजपा की अहम बैठक, उम्मीदवारों के नाम का इंतजार
Wed, 20 Mar 2019 08:31 PM IST
गौरव द्विवेदी
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
उम्मीदवारों पर भाजपा का मंथन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों पर आज फिर भाजपा में मंथन का दौर चल रहा है। दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा सुषमा स्वराज, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, अरुण जेटली, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह सहित कई नेता इस बैठक में शामिल हैं।
मंगलवार को भी दिल्ली में भाजपा की बैठक हुई थी जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह सहित कई नेता मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बुधवार की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी के सीएम योगी की मौजूदगी बता रही है कि यूपी के उम्मीदवारों के नाम पर खास मंथन होगा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हो रहा है।
जारी है मंथन
मंगलवार देर रात तक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और नितिन गडकरी समेत कई अन्य नेता पहुंचे थे।
उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम फैसला आते ही पार्टी के स्टार प्रचारकों का दौरा पूरे देश में शुरू हो जाएगा। पार्टी ने पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार की सघन रणनीति बना रखी है।
विज्ञापन
Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives for the BJP Central Election Committee (CEC) meeting at the party headquarters. BJP President Amit Shah receives him. pic.twitter.com/sUQ86U4o8t
— ANI (@ANI) March 20, 2019विज्ञापन
मंगलवार को भी दिल्ली में भाजपा की बैठक हुई थी जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह सहित कई नेता मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बुधवार की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
Visuals: EAM Sushma Swaraj & UP CM Yogi Adityanath arrive for the BJP Central Election Committee (CEC) meeting at the party headquarters in Delhi. pic.twitter.com/7Y96rIdEJx
— ANI (@ANI) March 20, 2019
यूपी के सीएम योगी की मौजूदगी बता रही है कि यूपी के उम्मीदवारों के नाम पर खास मंथन होगा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हो रहा है।
Delhi: BJP Central Election Committee (CEC) meeting underway at the party headquarters. Discussions being held on seats in Uttar Pradesh & West Bengal. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/XRrYkNBD48