{"_id":"5c65a478bdec227f1c76bd8c","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-appointed-y-satya-kumar-in-charge-of-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव : भाजपा ने वाई सत्य कुमार को केरल का प्रभारी नियुक्त किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव : भाजपा ने वाई सत्य कुमार को केरल का प्रभारी नियुक्त किया
Thu, 14 Feb 2019 10:55 PM IST
आसिम खान
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सचिव वाई सत्य कुमार को केरल का प्रभारी और कर्नाटक के नेता निर्मल सुराना को सह प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
भाजपा 2014 के चुनाव में दक्षिणी राज्य के 20 लोकसभा सीटों में से एक पर भी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी और आगामी लोकसभा चुनावों में वह यहां से लाभ मिलने की उम्मीद कर रही है। राज्य में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ और माकपा की अगुवाई वाली एलडीएफ दो मुख्य ताकत हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने हिन्दू मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में सबरीमला मंदिर में राजस्वला आयु की महिलाओं के प्रवेश के आदेश को लागू करने के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया था। प्रतिबंध हटाने का आदेश उच्चतम न्यायालय ने दिया था।
विज्ञापन