फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: BJP and Congress will face tough fight in 100 seats

इन 100 सीटों पर रखनी होगी पैनी नजर, बदले आंकड़े तय करेंगे भाजपा-कांग्रेस की किस्मत

Sun, 17 Mar 2019 01:18 PM IST
Priyesh Mishra भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 17 Mar 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP and Congress will face tough fight in 100 seats
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

लोकसभा चुनाव 2019 में 100 सीटें भाजपा और कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेंगी जहां हार जीत का अंतर 10 प्रतिशत के आसपास रहा है। चुनाव में कांग्रेस की नजर देश की करीब 56 सीटों पर होगी जहां वह 80 हजार या उससे कम वोटों से हारी थी। इनमें से 24 सीटों पर बहुत कड़ा मुकाबला था। लोकसभा चुनाव 2014 के परिणामों से स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी 224 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी जबकि उसे 44 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 

विज्ञापन


पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा 282 सीटों पर जीती थी और 146 सीटों पर उसे हार मिली थी। जिन सीटों पर भाजपा हारी थी उनमें से 82 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी को मिले वोट विजयी उम्मीदवार से 20 प्रतिशत कम थे और 33 सीटों पर भाजपा की हार का प्रतिशत 10 या उससे कम था। 

विज्ञापन

इन सीटों पर था कड़ा मुकाबला

लोकसभा चुनाव का प्रचार कार्य तेज होने के साथ कांग्रेस का जोर उधमपुर, खडूर साहब, सहारणपुर, करौली, ढोलपुर, लोहरदगा, रांची, महासमुंद, आणंद, सांवरकांठा, धार, नंदुरबार, दादरा नगर हवेली, दावणगेरे, बेलगांव, कुशीनगर, रायगंज, मांडया, कोप्पल, बेलगाम, सासाराम, लक्षद्वीप, त्रिशूर, बीजापुर, कासरगोड सीट पर बढ़ गया है। इन सीटों पर पिछले चुनाव में कांटे का मुकाबला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक प्रतिशत से कम था इन सीटों पर हार-जीत का अंतर

देशभर में कुल 23 सीटों पर हार-जीत का फैसला मात्र एक प्रतिशत से कम मतों से हुआ था। इसमें सबसे ज्यादा चार सीटें कर्नाटक में, तीन केरल में और दो-दो सीटें आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जबकि एक-एक सीट जम्मू कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में है। इन 23 सीटों पर जीत हार का अंतर 36 से लेकर 11,178 रहा है।


इन सीटों में से छह-छह सीटें भाजपा और कांग्रेस ने जीतीं, जबकि तीन सीट माकपा, दो सीट बीजू जनता दल और एक-एक सीट राजद, लोजपा, जेडीएस, शिवसेना, तेदेपा एवं टीआरएस को मिली थीं। एक प्रतिशत से कम अंतर वाली इन 23 सीटों में से 17 सीटों पर मतदान का प्रतिशत 70 से अधिक था। इसलिए इन सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ने की गुंजाइश ज्यादा नहीं है। 

एक प्रतिशत मतों के अंतर से जीतने वाले प्रमुख राजनेता

पिछले लोकसभा चुनाव में एक प्रतिशत मतों के अंतर से जीतने वाले प्रमुख नेताओं में कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली, शिवसेना के अनंत गीते और माकपा के मोहम्मद सलीम के नाम शामिल हैं। 2014 में हार-जीत का सबसे कम अंतर जम्मू कश्मीर की लद्दाख सीट पर था जहां भाजपा मात्र 36 मतों के अंतर से जीती थी। 



छत्तीसगढ़ की महासमुंद सीट पर भाजपा की जीत का अंतर महज 1217 वोट का था जहां भाजपा के चंदूलाल साहू ने अजीत जोगी को हराया था । कर्नाटक की रायचुर सीट पर कांग्रेस के बी वी विनायक ने भाजपा के ए शिवनगौड़ा नायक को 1499 मतों से हराया था। लक्षद्वीप सीट पर राकांपा के मोहम्मद फैजल ने हमदुल्ला सईद को 1535 मतों से और महाराष्ट्र की हिंगोली सीट पर कांग्रेस के राजीव शंकर राव सातव ने शिवसेना के वानखेडे़ सुभाष बापूराव को 1632 मतों से हराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed