{"_id":"5c725c0abdec2273910080a6","slug":"lok-sabha-elections-2019-attack-on-bjp-bengal-president-in-kolkata-alleged-to-trinmul-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल भाजपा ने कहा- अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, तृणमूल कांग्रेस पर लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल भाजपा ने कहा- अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, तृणमूल कांग्रेस पर लगाया आरोप
Sun, 24 Feb 2019 02:25 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
Bengal BJP President Dilip Ghosh
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष की गाड़ी पर हमले की खबर है। बंगाल भाजपा के अनुसार, रविवार सुबह कोलकाता में यह हमला तब किया गया जब वह प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए वह सॉल्टलेक स्थित अपने आवास से हुगली के लिए रवाना हो रहे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जैसे ही वह अपनी गाड़ी में बैठने के लिए आगे बढ़े, एक बड़ा सा ईंट का टुकड़ा सीधे उनकी गाड़ी के कांच से जा टकराया। ईंट के टुकड़े से गाड़ी का कांच चटक गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना बिधाननगर पुलिस कमिश्नरी की टीम को दी गई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच चल रही है। इधर, बंगाल भाजपा ने ट्वीट किया है कि प्रदेश अध्यक्ष पर हमला कर भाजपा को रोका नहीं जा सकता। हम दिलीप घोष के नेतृत्व में लड़कर पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकेंगे।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं का आरोप है कि राज्य में दिनोंदिन मजबूत होती पार्टी से परेशान होकर सत्तारूढ़ तृणमूल के लोग हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने में जुटे हैं। दिलीप घोष पर हमला करने वाले लोग तृणमूल से जुड़े हुए हैं। हालांकि पुलिस फिलहाल इसकी जांच कर रही है।