{"_id":"5c8a7450bdec2213ff32b6bc","slug":"lok-sabha-elections-2019-arun-jaitley-says-modi-hai-to-mumkin-hai-will-be-slogan-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी है तो मुमकिन है’ होगा 2019 के चुनावों के लिए भाजपा का नारा : जेटली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'मोदी है तो मुमकिन है’ होगा 2019 के चुनावों के लिए भाजपा का नारा : जेटली
Thu, 14 Mar 2019 09:03 PM IST
अमित मंडल
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली (file photo)
- फोटो : Facebook
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने ‘मोदी है तो मुमकिन है’ नारे को चुना है। जेटली ने ‘एजेंडा 2019- भाग 4’ ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि मोदी ने पिछले पांच साल में लगातार काम करके दृढ़संकल्प प्रदर्शित किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी ने जटिल मामलों पर स्पष्टता और दृढ़ता के साथ त्वरित फैसले लेने की क्षमता प्रदर्शित की है। 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के प्रचार विभाग के प्रभारी जेटली ने कहा कि अब अधिकतर भारतीय मोदी की छवि को कर्मठ नेता के तौर पर देखते हैं। दुनियाभर में भारत पर नजर रखने वाले अनेक लोगों ने भारत की निर्णय लेने और उन्हें लागू करने की रफ्तार को महसूस किया है। इसलिए भाजपा ने आगामी चुनावों के लिए ‘मोदी है तो मुमकिन है’ का नारा चुना है।
विज्ञापन
सरकार की कुछ बड़ी उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल में पहली बार भारत लगातार दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में पसंदीदा जगह बना हुआ है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रेरणा और नेतृत्व दोनों चीजों ने महत्वपूर्ण अंतर पैदा किया। यही वजह है कि भारत में ऐसा चुनाव देखने को मिलेगा जहां जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, निर्णय क्षमता, ईमानदारी और कार्यक्षमता पर मुहर लगाने का अवसर मिलेगा। वह इसे जरूर संभव बनाएंगे।
जेटली ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्रित्व काल में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 की एयर स्ट्राइक के माध्यम से दिखाया कि वह आतंकवाद पर उसके पैदा होने की जगह पर ही निशाना साधने के गैर-परंपरागत तरीके अपनाना चाह रहा है।