अल्पेश ठाकोर ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पेश ठाकोर के भाजपा में शामिल होने के कयास लग रहे थे लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे। उनके अलावा दो और विधायक भी पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।
MLA Alpesh Thakor of Thakor Kshatriya Sena after resigning from Congress party today: I will not join BJP. I & my two MLAs (MLA Dhavalsinh Thakor and MLA Bharatji Thakor, who have also resigned from Congress party today) will complete our 5 years' tenure as MLA. #Gujarat pic.twitter.com/hrVqZCcGqA
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 10, 2019
ठाकोर पाटन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन कांग्रेस ने उनके बजाय पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर को तवज्जो दी। पार्टी ने साबरकांठा लोकसभा सीट से संगठन के एक सदस्य को टिकट देने की ठाकोर सेना की मांग को भी नजरअंदाज कर दिया।
Gujarat: Along with MLA Alpesh Thakor, MLA Dhavalsinh Thakor and MLA Bharatji Thakor have also resigned from Congress pic.twitter.com/l8eUmNoNF7
— ANI (@ANI) April 10, 2019
संगठन के एक सदस्य जगत ठाकोर ने संवाददाताओं से कहा कि मंगलवार देर रात यहां कोर समिति की बैठक के दौरान ठाकोर सेना ने कांग्रेस से नाता तोड़ने का प्रस्ताव पारित किया। निर्णय लेने से पहले हमने अल्पेश ठाकोर से सलाह-मशविरा नहीं किया।
उन्होंने कहा कि बैठक के बाद हमने उनसे 24 घंटे के भीतर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। अगर वह अभी भी कांग्रेस में रहना चाहते हैं तो उन्हें ठाकोर सेना छोड़नी होगी। अगर वह हमारे साथ रहना चाहते हैं तो उन्हें पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा देना होगा।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन सहित महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कांग्रेस ठाकोर सेना की ‘अनदेखी’ कर रही है। संगठन के प्रमुख अल्पेश ठाकोर बैठक में उपस्थित नहीं थे।
गुजरात में एक प्रमुख ओबीसी नेता के रूप में उभरने के बाद वह 2017 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए और पाटन जिले में राधानपुर सीट से चुनाव जीते थे। ओबीसी नेता ने दावा किया उनका समुदाय और समर्थक ‘ठगा’ हुआ और ‘उपेक्षित’ महसूस कर रहे हैं। इस मामले में विधायक की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।