फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Almost seat sharing final in Mahagathbandhan, may declare on 17 march

बिहार में महागठबंधन में सीटों का बंटवारा लगभग तय, 17 मार्च को हो सकती है घोषणा

Thu, 14 Mar 2019 09:56 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 14 Mar 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Almost seat sharing final in Mahagathbandhan, may declare on 17 march
बिहार में महागठबंधन (फाइल फोटो) - फोटो : social media

बिहार में महागठबंधन की पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे का फार्मूला बुधवार को लगभग तय हो गया जिसके तहत राजद कम से कम 20 और कांग्रेस 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सीटों के तालमेल के संदर्भ में आगामी 17 मार्च को पटना में घोषणा की जा सकती है। राजद और कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में बुधवार को करीब आठ घंटे की मैराथन बैठक हुई जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर हफ़्तों से चले आ रहे गतिरोध को दूर करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बैठक में सीटों का बंटवारा लगभय तय हो गया है। राजद की ओर से कांग्रेस के लिए 11 सीटों पर रजामंदी दी गयी है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों को पूरा सम्मान मिलेगा और पूरी संभावना है कि 17 मार्च को सीटों के बंटवारे की घोषणा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, राजद नेता तेजस्वी यादव महागठबंधन में रालोसपा, हम, लोकतांत्रिक जनता दल और मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी को साथ रखना चाहते हैं। वह राज्य में वाम दलों का सीमित आधार होने का तर्क दे कर उन्हें सीटें देने के पक्ष में नहीं हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस चाहती है कि एक या दो सीटें देकर वाम दलों को भी महागठबंधन में साथ रखा जाए।


गौरतलब है कि बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं जिनमें से भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में 22 सीटें जीती थीं। लोजपा को 6 सीटें मिली थीं, वहीं राजद को मात्र 4 सीटें मिली थीं । जदयू ने 2 सीटें और कांग्रेस ने 2 सीटें जीती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed