फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: After UP,Priyanka Gandhi Vadra ready for her rally in Gujarat

लोकसभा चुनाव 2019 : उत्तर प्रदेश के बाद अब गुजरात में रैली के लिए तैयार प्रियंका

Thu, 21 Feb 2019 03:57 PM IST
Gaurav Pandey चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 21 Feb 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: After UP,Priyanka Gandhi Vadra ready for her rally in Gujarat
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तरप्रदेश के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद में रैली की तैयारी में हैं। प्रियंका 28 फरवरी को अहमदाबाद में रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका उसी दिन होने वाली कांग्रेस कार्यकारिणी समिती की बैठक में हिस्सा लेंगी, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ वे अदालज गांव के त्रिमंदिर परिसर में दर्शन करने जाएंगी।

विज्ञापन


आगामी 28 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाली रैली में कांग्रेस के सभी शिर्ष नेतृत्व के मौजूद रहने की उम्मीद है। खास बात यह है कि प्रियंका ठीक उसी जगह से रैली को संबोधित करेंगी जहां से बीते दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा महिला मोर्चा अधिवेशन को संबोधित किया था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रियंका ने पिछले महीने राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ में 30 किलोमीटर लंबे रोड शो में हिस्सा लिया था। पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता में काफी जोश दिखने को मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालज के मंदिर परिसर से जन संपर्क के दौरान प्रियंका के साथ-साथ राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल भी मौजूद रहेंगे। 


गौरतलब है कि 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को गुजरात में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए थोड़े राहतकारी थे। अब कांग्रेस प्रियंका का फॉर्मूला आजमा कर गुजरात में भाजपा को टक्कर देने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed