फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha election news: Only 12 women candidates in fray in Sikkim Assembly polls,

Sikkim Assembly polls: सिक्किम विधानसभा चुनाव में महज 12 महिला उम्मीदवार मैदान में, 19 को होना है मतदान

Fri, 05 Apr 2024 03:15 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 05 Apr 2024 03:15 PM IST
सार

पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में 15 महिला उम्मीदवार थीं। इस बार सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने चार महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। 2019 के चुनावों में पार्टी ने तीन महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।
 

विज्ञापन
lok sabha election news: Only 12 women candidates in fray in Sikkim Assembly polls,
सिक्किम विधानसभा चुनाव में महज 12 महिला उम्मीदवार मैदान में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। सिक्किम विधानसभा चुनाव से जुड़ी एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। सिक्किम विधानसभा और हिमालयी राज्य में लोकसभा की एकमात्र सीट के लिए मैदान में उतरे 146 उम्मीदवारों में से केवल 12 महिलाएं हैं।

विज्ञापन


32 सीटों में से 12 सीटें रिजर्व
सिक्किम विधानसभा की 32 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो गई है। सिक्किम विधान सभा में अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 12 सीटें रिजर्व हैं। इन अनुसूचित जनजातियों में भूटिया, लेप्चा (शेरपा), लिम्बु, तमांग और अन्य सिक्किमी नेपाली समुदाय जैसी जातीय जनजातियां शामिल हैं। सिक्किम विधानसभा का कार्यकाल दो जून को समाप्त हो रहा है। वहीं, यहां एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। विधानसभा और लोकसभा सीट के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन


2.31 लाख महिलाएं वोटर
राज्य में कुल 4.66 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 2.31 लाख महिलाएं हैं। निवर्तमान सिक्किम विधानसभा (एसएलए) में तीन महिला विधायक थीं - मेली से फरवंती तमांग, रंगांग यांगगांग से राजकुमारी थापा और जूम-सलघारी (एससी) से सुनीता गजमेर।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले थीं 15 महिला उम्मीदवार
पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में 15 महिला उम्मीदवार थीं। इस बार सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने चार महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। 2019 के चुनावों में पार्टी ने तीन महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। एसकेएम की महिला उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्ण कुमार राय भी शामिल हैं। वह नामची-सिंघीथांग से चुनाव मैदान में हैं, जबकि हाल ही में भाजपा से सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने वाली मौजूदा विधायक राजकुमारी थापा को रांगांग-यांगांग से मैदान में उतारा गया है।

एसकेएम ने भाजपा अध्यक्ष और मौजूदा विधायक डी आर थापा के खिलाफ ऊपरी बुरतुक से कलावती राय को मैदान में उतारा है, जबकि गनाथन-माचोंग (बीएल) निर्वाचन क्षेत्र से पामिन लेपचा चुनाव लड़ रहे हैं।

किस पार्टी ने महिलाओं को दिया मौका
एक अन्य क्षेत्रीय दल सिटिजन एक्शन पार्टी (सीएपी-सिक्किम) ने भी चार महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जबकि भाजपा और कांग्रेस ने दो-दो महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। प्रमुख विपक्षी दल, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने इस बार चुनाव में एक भी महिला उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा है। एसडीएफ ने 2019 के चुनावों में चार महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था और उनमें से दो ने चुनाव जीता था। हालांकि इस बार पार्टी ने एक भी महिला उम्मीदवार को मैदान में क्यों नहीं उतारा, इसका जवाब नहीं मिल सका। 


सिक्किम की एकमात्र लोकसभा सीट से 14 उम्मीदवार मैदान में हैं और बीना राय निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं। दिल कुमारी भंडारी लोकसभा (1991-96) में सिक्किम का प्रतिनिधित्व करने वाली अंतिम महिला थीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed