फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election KT Rama Rao criticized congress detailed news in hindi

Andhra: 'भाजपा को हराने का दम केवल ममता, केजरीवाल और चंद्रशेखर के पास', केटीआर ने की कांग्रेस की आलोचना

Tue, 26 Mar 2024 05:54 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 26 Mar 2024 05:54 PM IST
सार

हैदराबाद में पार्टी बैठक के दौरान रामा राव ने कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (पीएम मोदी) पर टिप्पणी करते हुए उन्हें चौकीदार चोर है कहते हैं और दूसरी तरफ तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी उन्हें (पीएम मोदी को) अपना बड़ा भाई बताते हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election KT Rama Rao criticized congress detailed news in hindi
केटी रामाराव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास भाजपा को हराने का दम नहीं है, केवल क्षेत्रीय पार्टियां ही ऐसा कर सकती है। रामा राव ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव के पास ही भाजपा को हराने का साहस है। हैदराबाद में पार्टी की बैठक के दौरान रामा राव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भाजपा का मुकाबला करने की अपनी ताकत और ऊर्जा खो दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस के पास भाजपा को रोकने का साहस नहीं
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा, "केसीआर, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल जैसे क्षेत्रीय नेता के पास भाजपा को हराने का साहस है। भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस उतनी ताकतवर नहीं है। आज अगर आप देखें तो केवल क्षेत्रीय पार्टियों के नेता ही भाजपा को रोकने का दम रखते हैं।"
विज्ञापन


कांग्रेस पर लगाया आरोप
हैदराबाद में पार्टी बैठक के दौरान रामा राव ने कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (पीएम मोदी) पर टिप्पणी करते हुए उन्हें चौकीदार चोर है कहते हैं और दूसरी तरफ तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी उन्हें (पीएम मोदी को) अपना बड़ा भाई बताते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पिछली विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्रीय पार्टियों को भाजपा की बी-टीम कहते हुए बीआरएस की छवि को खराब करने की कोशिश की थी। हालांकि, हैदराबाद बीआरएस का गढ़ है, जहां कांग्रेस सफल नहीं हो पाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन मंत्री और तेलंगाना में भाजपा के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी पर निशाना साधते हुए रामा राव ने उनपर सिकंदराबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का सांसद होने के बावजूद यहां कुछ भी काम नहीं करने का आरोप लगाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed