चुनावी हलचल: मोदी-राहुल की धुआंधार रैलियां, पीएम पर प्रियंका के बयान ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
09 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-
-मध्यप्रदेश: शिवपुरी में नवजोत सिंह सिद्धू इलेवन और ज्योतिरादित्य सिंधिया इलेवन के बीच क्रिकेट मैच हुआ। (दिन की तस्वीरें)Madhya Pradesh: A Navjot Singh Sidhu XI vs Jyotiraditya Scindia XI cricket match was held in Shivpuri earlier today pic.twitter.com/7Lsl6dDcTY
— ANI (@ANI) May 9, 2019
-राहुल ने कहा, पिछले चुनाव में आप ने दिल्ली में नारा दिया था, दिल्ली में सीएम केजरीवाल जी, हिंदुस्तान में पीएम नरेंद्र मोदी जी। उन्होंने नरेंद्र मोदी के लिए दरवाजे खोल दिए थे। कांग्रेस और मैंने देशभर में मोदी जी से लड़ाई लड़ी है। आप के दफ्तर में चौकीदार चोर है कभी सुनाई नहीं पड़ता है।
-दिल्ली में राहुल गांधी की रैली, दिल्ली में सीलिंग और जीएसटी लागू क्यों किया गया? ये छोटे दुकानदारों और कारोबारियों को खत्म करने की नरेंद्र मोदी की रणनीति थी।
Congress President Rahul Gandhi in Delhi: Why was sealing in Delhi and GST implemented? It was a strategy by Narendra Modi to finish the small shopkeepers, small businessmen and traders. pic.twitter.com/SO7uOKaB2t
— ANI (@ANI) May 9, 2019
मध्यप्रदेश: चुनाव आयोग ने भाजपा की शिकायत पर दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार कर रहे कंप्यूटर बाबा को नोटिस जारी किया। 24 घंटे में मांगा जवाब। भाजपा ने शिकायत की है कि कंप्यूटर बाबा दिग्विजय के लिए प्रचार करने के दौरान सांप्रदायिक भावनाओं को भड़का रहे हैं।
-कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सुल्तानपुर से पार्टी उम्मीदवार संजय सिंह के लिए निकाला रोड शो।
Congress General Secy for UP East Priyanka Vadra Gandhi holds a roadshow in Sultanpur along with party candidate Sanjay Singh. Union Minister Maneka Gandhi is contesting from the constituency as BJP candidate. pic.twitter.com/3V8rI2JiGf
— ANI UP (@ANINewsUP) May 9, 2019
-ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब क्या है 1984 का? आपने पांच साल में क्या किया उसकी बात करिए। 1984 में हुआ तो हुआ। आपने क्या किया? आपको रोजगार पैदा करने के लिए वोट दिया गया था। आपको 200 स्मार्ट सिटी बनाने के लिए वोट मिले थे। आपने वो भी नहीं किया। आपने कुछ नहीं किया इसलिए, आप यहां वहां गप्प लगाते हैं।
#WATCH Sam Pitroda: Ab kya hai '84 ka? Aapne kya kiya 5 saal mein, uski baat kariye. '84 mein hua to hua. Aapne kya kiya? You were voted to create jobs. You were voted to create 200 smart cities. Aapne wo bhi nahi kiya. Aapne kuch nahi kiya isliye aap yahan wahan gup lagate hain. pic.twitter.com/9SMMUW5Hll
— ANI (@ANI) May 9, 2019
-गौतम गंभीर ने आतिशी के आरोपों पर कहा, "अगर वो सुबूत ले आते हैं तो मैं तुरंत इस्तीफा दे दूंगा। अगर वो 23 मई तक सुबूत ले आते हैं तो मैं उस दिन इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन अगर अरविंद केजरीवाल सुबूत नहीं ला पाते तो क्या वो ये चुनौती मानेंगे कि 23 मई को वो राजनीति छोड़ देंगे।"
पूरी खबर पढ़ें
-जौनपुर में बोले पीएम मोदी, " पांच साल पहले इसी जौनपुर में बहन जी ने कहा था कि बाप से अधिक जहर बेटे में है।"
-पश्चिम बंगाल के बांकुरा से ममता बनर्जी ने मोदी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "मैं तुम्हें (पीएम मोदी) चुनौती देती हूं। अगर हममें से किसी के कोयला माफिया का हिस्सा होने को साबित कर देते हो तो मैं अपने सभी 42 उम्मीदवारों के नाम वापस ले लूंगी। अगर तुम झूठ बोल रहे हो, तो कान पकड़कर जनता के सामने सौ उठक बैठक करनी पड़ेगी।"
-संत कबीरनगर में बोले अमित शाह, "मायावती, अखिलेश, नेताजी ये सब गरीबों की सिर्फ बातें करते रहे। लेकिन इन्होंने कभी गरीब का भला नहीं किया। गरीबों की ओर पहली बार मोदी जी ने देखा है। इसका कारण ये है कि मोदी जी का बचपन भी गरीबी में बीता है। इसलिए उन्हें गरीब की पीड़ा, वेदना मालूम है।"
-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतापगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा, "इनसे बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा है। राजनीतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है। टीवी पर दिखने से नहीं आती है। राजनैतिक शक्ति वो होती है जो ये माने कि जनता सबसे बड़ी है। जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समस्यायाओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्षी दलों की बात सुनने की शक्ति। लेकिन ये पीएम आपकी बात सुनना छोड़िए, आपको जवाब देना नहीं जानते।"
पूरी खबर पढ़ें
-तमिलनाडु के मुख्य चुनाव आयुक्त सत्यब्रत साहू ने जानकारी दी है कि राज्य के उन 13 मतदान केंद्रों पर फिर से वोटिंग कराई जाएगी जहां 18 अप्रैल को चुनाव हुए थे। पुनर्मतदान 19 मई को होगा।
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने वरिष्ठ वकील एचएस फूलका के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान कत्लेआम का आदेश पीएमओ ने दिया था। शीला ने कहा कि राजीव गांधी ऐसा क्यों करते। उनकी मां की हत्या हुई थी। वो बेहद दुखी थे। क्या भाजपा ऐसे व्यवहार करती है? मैं काफी निराश हूं।
-पंजाब काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी एसएस चन्नी, भाजपा में हुए शामिल। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में ली सदस्यता।
Former IAS officer of Punjab cadre, SS Channy, joins Bharatiya Janata Party (BJP) in presence of Union Minister Nitin Gadkari pic.twitter.com/XcaCXBhWDS
— ANI (@ANI) May 9, 2019
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के सिरसा में मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी को राजीव गांधी की बात करनी है तो जरूर करें लेकिन जनता को समझा दीजिए कि आपने राफेल मामले में क्या किया, क्या नहीं किया। जो वादा किया था दो करोड़ युवाओं को रोजगार का वो पूरा नहीं किया। नरेंद्र मोदी ने आपसे 15 लाख का झूठा वादा किया, लेकिन हम वादा करते हैं कि 5 साल में 3 लाख 60 हजार रुपये आपके बैंक खाते में डालेंगे।"
-केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने जयपुर कलेक्टर कार्यालय में अलवर गैंगरेप को लेकर प्रदर्शन किया।
-भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को 56 गालियां दी गई हैं। ये गालियां 56 भोग के समान हैं।
पूरी खबर पढ़ें
-सुप्रीम कोर्ट ने तेज बहादुर यादव की याचिका खारिज कर दी है। यादव ने वाराणसी से नामांकन रद्द होने के खिलाफ याचिका दायर की थी।
पूरी खबर पढ़ें
-भाजपा के दक्षिण दिल्ली उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने सीएम केजरीवाल के लिए विवादित बयान दोहराया। उन्होंने कहा कि मैं आज भी यही कहूंगा। बार-बार कहूंगा। मुझे नहीं लगता मैंने कुछ गलत कहा। अगर आप गौ को गौ नहीं कहोगे, चूहे को चूहा नहीं कहोगे, गधे को गधा नहीं तो क्या कहोगे।
-राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता को दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। याचिका में कहा गया था कि राहुल को चुनाव लड़ने से अयोग्य करार दिया जाए। राहुल का नाम मतदाता सूची से हटाने की मांग भी की गई थी।
पूरी खबर पढ़ें
-भोपाल के डीएम ने दिग्विजय सिंह और कंप्यूटर बाबा के तीन दिवसीय हठ योग शिविर की अनुमति, खर्च और दिग्विजय की भूमिका को लेकर जांच के आदेश दिए हैं।
-लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार करने रोहतक पहुंचे मंत्री नवजोत सिद्धू पर एक महिला ने चप्पल फेंक दी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। हालांकि चप्पल सिद्धू को नहीं लगी। जब चप्पल फेंकी गई, सिद्धू मंच पर थे और जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
-बंगाल के बांकुरा से मोदी ने ममता पर फिर वार किया है। उन्होंने कहा- ममता मुझे थप्पड़ मारने की बात करती हैं। दीदी के अत्याचार ही उनकी सत्ता को उखाड़ फेंकने का संकल्प मजबूत कर रहे हैं। दीदी ने पश्चिम बंगाल को तबाह कर दिया। दीदी, देश के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री मानने को तैयार नहीं हैं। अहंकार दीदी को ले डूबेगा। मोदी ने नारा दिया- चुपचाप, कमलछाप। उसके बाद नारा दिया- बूथ-बूथ से टीएमसी साफ। जब हम अत्याचार की बात करते हैं तो दीदी को गुस्सा आता है।
पूरी खबर पढ़ें
-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह यूपी के बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और सुल्तानपुर में सभाएं करेंगे। शाम को वो वाराणसी में संतों से भेंट करेंगे।
-भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के बचे दो चरणों के लिए और अधिक ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल के बांकुरा और पुरुलिया के अलावा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, जौनपुर और प्रयागराज में परेड ग्राउंड में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi 9 मई 2019 को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करेंगें।
— BJP (@BJP4India) May 8, 2019
लाइव देखें
∙ https://t.co/vpP0MInUi4
∙ https://t.co/KrGm5idRUX
∙ https://t.co/lcXkSnNPDn
∙ https://t.co/EyN23g7lWz
∙ NaMo TV pic.twitter.com/ya5G6zYWPm