फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election Chunav live updates 2019 election news in Hindi 21 April BJP Congress

चुनावी हलचल: हरियाणा से कांग्रेस के पांच प्रत्याशियों के नाम जारी, हुड्डा सोनीपत से लड़ेंगे चुनाव

Sun, 21 Apr 2019 08:37 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Sun, 21 Apr 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Chunav live updates 2019 election news in Hindi 21 April BJP Congress
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्य की 91 सीटों और दूसरे चरण में 18 अप्रैल को 12 राज्य की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। अब 23 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान होना है। इसके लिए प्रचार आज शाम थम जाएगा। सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश, मायावती, मुलायम सिंह समेत कई राजनेताओं की रैलियां जारी है। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां मिलेगी।
विज्ञापन

21 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-- 

-कांग्रेस ने हरियाणा से पांच लोकसभा प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं। कांग्रेस की सूची के मुताबिक भूपेंद्र सिंह हुड्डा सोनीपत से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, निर्मल सिंह को कुरुक्षेत्र से, करनाल से कुलदीप शर्मा, फरीदाबाद से अवतार सिंह भड़ाना और हिसार से भव्य बिश्नोई को टिकट मिला है। 
विज्ञापन


-ओडिशा की पाटकुरा विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल को होने वाला चुनाव रद्द कर दिया गया है। बीजू जनता दल उम्मीदवार बेद प्रकाश की मौत की वजह से ये फैसला किया गया।

-भाजपा ने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। इसमें दिल्ली के चार, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से एक-एक उम्मीदवार का नाम शामिल है। 
 


-केरल के वायनाड से राहुल गांधी के खिलाफ खड़े एनडीए उम्मीदवार टी वेलापल्ली ने अपने वकील के जरिए केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास किसी अन्य देश का पासपोर्ट भी है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने हलफनामे में नहीं दी है।

-दक्षिणी हरियाणा के कद्दावर नेता और इनेलो के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।

-प्रियंका गांधी वाड्रा ने साध्वी प्रज्ञा के हेमंत करकरे पर दिए बयान को आड़े हाथों लिया है। केरल के वायनाड में उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों पर भाजपा का चुनिंदा रवैया समझ नहीं आता। शहीद, शहीद होता है। उसके लिए किसी भी तरह का अपमान, शर्मिंदा करने वाली बात है।

-प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज जो बयान दिया है उसके बाद मान लेना चाहिए कि वाराणसी से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा अब महज कुछ दिनों का खेल है। प्रियंका से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उनका कहना था, "अगर कांग्रेस अध्यक्ष मुझे लड़ने को कहते हैं तो मैं खुशी से लड़ूंगी।"

-चित्तौड़गढ़ में बोलते हुए पीएम ने श्रीलंका धमाकों की निंदा की। उन्होंने कहा, "पूरे विश्व में आज ईस्टर का पर्व मनाया जा रहा है ऐसे समय में हमारे मित्र देश श्रीलंका में आतंकवादियों द्वारा चर्च और होटलों में अनेक बम धमाके किये गए। नराधम आतंकियों द्वारा चर्च में प्रार्थना कर रहे, दिव्यात्मा की अनुभूति कर रहे सैकड़ों निर्दोषों को मार दिया गया।"

-केरल के वायनाड पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने 14 फरवरी के पुलवामा हमले में शहीद हुए वीवी वसंतकुमार के परिवार से मुलाकात की।
 


-केरल के वायनाड में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का रोड शो।
 


-गुजरात के अहमदाबाद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो।
 


-आम आदमी पार्टी ने हरियाणा से तीन उम्मीदवारों का किया एलान। फरीदाबाद से नवीन जयहिंद, अंबाला से पृथ्वीराज और करनाल से कृष्ण कुमार अग्रवाल को टिकट।

-गुजरात के पाटण में बोले पीएम मोदी: जब पाकिस्तान ने अभिनंदन को पकड़ लिया तो मैंने पाकिस्तान से कहा कि अगर हमारे पायलट को कुछ हुआ तो तुमको छोड़ेंगे नहीं। 

-बाबरी विध्वंस वाले बयान को लेकर भोपाल के निर्वाचन अधिकारी ने साध्वी प्रज्ञा को नोटिस जारी कर एक दिन के भीतर जवाब मांगा है। 

-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर कहा कि उनका आदतन अपराधी जैसा व्यवहार रहा है। 19 साल पहले यहां चाकूबाजी की थी। मारपीट की थी। थोड़ी-थोड़ी बातों पे झगड़ा करती थीं। तो झगड़ालू प्रवृत्ति की शुरू से रही हैं। 
 


-भोपाल से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा: हां, मैं अयोध्या गई थी। मैंने कल भी ये कहा था। मैं मना नहीं कर रही। मैंने ढांचे को तोड़ा था। मैं वहां जाकर राम मंदिर निर्माण में भी मदद करूंगी। कोई हमें ऐसा करने से नहीं रोक सकता। राम राष्ट्र हैं, राष्ट्र राम हैं।

-दक्षिणी मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की घारा 171 और लोक प्रतिनिधित्व की घारा 125 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर दो वर्गों के बीच चुनाव प्रचार के दौरान शत्रुता बढ़ाने का आरोप है।
 

-बसपा प्रमुख मायावती आज झारखंड के चुनावी दौरे पर रहेंगी।

-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपुर, लखीमपुर खीरी और कानपुर में रैलियों में हिस्सा लेंगे।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के पाटन और राजस्थान में चित्तौड़गढ़ और बाड़मेर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed