चुनावी हलचल: आखिरी दौर के मतदान के बाद एग्जिट पोल में आए नतीजों के अनुमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह चरणों में 483 सीटों पर संपन्न हो चुके मतदान के बाद रविवार को सातवें और आखिरी चरण में आठ राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल से हिंसा की भी खबरें आईं। दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी यहां पढ़ें।
19 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-
-करीब डेढ़ महीने तक चला लोकसभा चुनाव अब खत्म हो चुका है। रविवार शाम छह बजे आखिरी चरण का मतदान भी खत्म हो गया। देश की जनता के साथ-साथ तमाम पार्टियों की निगाहें 23 मई पर जा टिकीं हैं। इसी दिन तय होगा कि भाजपा की सरकार रहेगी या जाएगी। बहरहाल उससे पहले रविवार को एग्जिट पोल आए जिसमें भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। पूरी खबर पढ़ें
ममता बनर्जी: मैं एग्जिट पोल गॉसिप को नहीं मानती। इस गॉसिप के जरिए हजारों ईवीएम को बदलने की तैयारी हो रही है।
I don’t trust Exit Poll gossip. The game plan is to manipulate or replace thousands of EVMs through this gossip. I appeal to all Opposition parties to be united, strong and bold. We will fight this battle together
विज्ञापन विज्ञापन— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 19, 2019
-आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। नायडू दो दिनों से लगातार गैर भाजपा व गैर एनडीए दलों से मुलाकात कर रहे हैं।
Delhi: Andhra Pradesh Chief Minister N Chandrababu Naidu leaves 10
— ANI (@ANI) May 19, 2019
Janpath after a meeting with UPA Chairperson Sonia Gandhi pic.twitter.com/84ydrkvDYL
-भाजपा ने प. बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी को चिट्ठी लिखी, आरोप लगाया कि नौ लोकसभा क्षेत्रों में हिंसा हुई है। पार्टी ने 417 शिकायतें दीं जिसमें से 227 पर कार्रवाई हुई, 190 शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया।
टीएमसी के बाद टीडीपी ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखा- पीएम बदरीनाथ और केदारनाथ सरकारी यात्रा पर गए थे। उन्होंने जो भी निजी कार्य किए उन्हें लगातार टेलीकास्ट किया गया, ये पूरी तरह से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण: बंगाल की सीएम शुरू से ही धमकी देती आ रही हैं, इसलिए हमें डर है कि आज वोटिंग खत्म होने के बाद से टीएमसी का नरसंहार उधर शुरू होगा क्या? इसलिए हमारी मांग है कि केंद्रीय सुरक्षाबल उधर ही रहें जब तक चुनाव आचार संहिता खत्म ना हो जाए।
-आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी से मुलाकात की।
Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu meets CPI (Marxist) General Secretary Sitaram Yechury pic.twitter.com/hg7adxx3Ok
— ANI (@ANI) May 19, 2019
-साध्वी प्रज्ञा को लेकर नीतीश कुमार के बयान पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि इतनी ही तकलीफ है तो सरकार से अलग क्यों नहीं हो जाते नीतीश कुमार! उन्हें इस्तीफा देकर सरकार से अलग हो जाना चाहिए था।
Rabri Devi on Bihar Chief Minister Nitish Kumar's statement on BJP Candidate from Bhopal, Pragya Thakur: Sarkar se alag ho jana chahiye tha, Itni taqleef hai Pragya Thakur se to istifa de ke alag hojana chahiye unko. pic.twitter.com/u2sIp5ihjW
— ANI (@ANI) May 19, 2019
-ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा पर आपत्ति जताई है। टीएमसी ने आयोग को चिट्ठी लिखी है कि अंतिम चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। बावजूद इसके पिछले दो दिन से पीएम मोदी केदारनाथ की यात्रा पर हैं और मीडिया में इसे बड़ी कवरेज मिल रही है। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
-दक्षिण कोलकाता लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार भाजपा नेता सीके बोस ने आरोप लगाया कि मतदान की पूर्व रात्रि उन्हें कार्यकर्ताओं ने फोन कर कहा कि टीएमसी के 'जिहादी ब्रिगेड' ने पोलिंग एजेंट को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन और टीएमसी में कोई फर्क ही नहीं रह गया है।
BJP's CK Bose: Last night, I was getting calls from my workers from different booths that they have been threatened by TMC's 'jihadi' brigade that if you sit as booth agents for BJP, you'll be murdered. There's no difference between a terrorist organisation & TMC. #WestBengal pic.twitter.com/OkG6e4l3TT
— ANI (@ANI) May 19, 2019
-उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव भारतीय लोकतंत्र का उत्सव है और जिस उत्साह के साथ लोग इसमें सहभागिता कर रहे हैं, सराहनीय है। उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की तुलना करें तो हमारे यहां पिछले छह चरणों में हिंसा की खबरें नहीं आई, जबकि बंगाल में शुरू से लेकर अबतक हिंसाएं होती आ रही है।
UP CM Yogi Adityanath: Elections are a festival in a democracy, the way people have participated in these elections is commendable. Compare UP and West Bengal, violence wasn't reported from UP in the last 6 phases of elections unlike West Bengal. pic.twitter.com/WnNE4fkBHq
— ANI UP (@ANINewsUP) May 19, 2019
-पश्चिम बंगाल:
सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता के मतदान केंद्र संख्या 208 पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि 15 मई को डायमंड हार्बर में पीएम मोदी ने जो आरोप लगाए, उसे साबित करें। ऐसा करने में वह नाकाम साबित होते हैं, तो उन्हें कोर्ट में घसीटूंगा। बनर्जी ने पीएम मोदी के खिलाफ आपराधिक और मानहानि का मुकदमा दायर करने की भी चेतावनी दी है।
A Banerjee, TMC leader: Whatever he (PM) said in meeting on 15May in Diamond Harbour, he has to substantiate those statements with ample proof & justify what he said. If he fails to do so I'll sue him in the criminal & defamation cases. I'll drag him to the court & do the needful pic.twitter.com/IwNVnkyxhr
— ANI (@ANI) May 19, 2019