चुनावी हलचल: ओडिशा में बोले शाह, 'भगवा आतंक' शब्द के जन्मदाता दिग्विजय के खिलाफ लड़ेंगी साध्वी
लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का प्रचार थम चुका है। कल देश की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इन लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी डोर-टू-डोर कैंपेन में लगे है। अन्य लोकसभा क्षेत्रों के लिए भी सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। भाजपा, कांग्रेस समेत विभिन्न दलों की रैलियां जारी है। आपको दिनभर की चुनावी हलचल की हर अहम जानकारी मिलेगी।
17 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--
-ओडिशा में बोले अमित शाह: समझौता एक्स्प्रेस पर जो हमला हुआ, उन्होंने कहा कि हिंदू आतंकवाद है, भगवा आतंकवाद है और साधु-साध्वियों को जेल में डाला। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को 'भगवा आतंक' शब्द के जन्मदाता दिग्विजय के खिलाफ भोपाल से चुनाव लड़ाने का काम भाजपा करने वाली है।"-गुजरात के आणंद में बोले पीएम मोदी: "कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि वो देशद्रोह के कानून को हटाना चाहती है ताकि जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी और बाकी देश में नक्सलवाद और मजबूत हो सके। टुकड़े-टुकड़े गैंग देश के टुकड़े करने की अपनी शरारत खुले आम कर पायें।"
-योगगुरु रामदेव ने जोधपुर में कहा: देश के भीतर और बाहर राष्ट्र-विरोधी ताकतें और कई ईसाई-इस्लामिक देश मोदी को सत्ता में आने से रोकने के लिए हजारों करोड़ की फंडिंग कर रहे हैं।
भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा बोली- हम तैयार हैं
भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह का कहना है कि हम तैयार हैं। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि अब चुनाव के कार्य में ही लग गई हूं। भाजपा की 22वीं सूची में प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल से टिकट मिला है। वह, यहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनौती देंगी।
Sadhvi Pragya Singh Thakur, BJP on her candidature from Bhopal, MP in #LokSabhaElections2019 : Hum tayar hain, ab ussi karya mein lag gayi hun. pic.twitter.com/16PE5OcVSG
— ANI (@ANI) April 17, 2019
-कर्नाटक के चिंचोली विधानसभा सीट के लिए 19 मई को उप-चुनाव संपन्न होगा। मतगणना 23 मई को होगी।
-चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी के आवास की जांच की है।
भाजपा की 22वीं सूची में मध्यप्रदेश के 4 नाम, भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 22वीं सूची जारी कर दी है। इसमें मध्य प्रदेश के चार उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर को टिकट मिला है। वह सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने गुना से डॉक्टर केपी यादव को टिकट दिया है। वहीं, सागर से राज बहादुर सिंह और विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट मिला है।
BJP releases list of four candidates for #LokSabhaElections2019 in Madhya Pradesh; Sadhvi Pragya Singh Thakur to contest from Bhopal against Congress's Digvijaya Singh. pic.twitter.com/mSiSX8Xfsz
— ANI (@ANI) April 17, 2019
मायावती के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप
बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई है। मायावती पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया गया है। शिकायत रैगर महासभा की तरफ से दर्ज कराई गई है।
A complaint has been filed in Delhi's Tis Hazari Court by All India Raiger Mahasabha against BSP chief Mayawati for allegedly hurting religious sentiments by saying "if ruling Uttar Pradesh govt can make tall idol of Lord Rama with govt fund, then why can't she make her own idol"
— ANI (@ANI) April 17, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर लगे प्रतिबंध को लेकर नया निर्णय आ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग में पीएम मोदी की बायोपिक की स्क्रीनिंग चल रही है और सात निर्वाचन अधिकारी मौजूद हैं। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को पूरी फिल्म देखने और उसके बाद ताजा निर्णय देने का निर्देश दिया था।
Sources: Screening of Prime Minister's biopic 'PM Narendra Modi' by Election Commission is underway; total 7 EC officials present. The Supreme Court had directed the Commission to watch the full biopic & take a fresh decision on its ban
— ANI (@ANI) April 17, 2019
राजद नेता अली अशरफ ने इस्तीफा दिया
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं दरभंगा से चार बार सांसद रहे राजद के कद्दावर नेता अली अशरफ फातमी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा है कि वह भाजपा के अलावा किसी भी राष्ट्रीय पार्टी से 18 अप्रैल को मधुबनी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
नमो टीवी पर हो सकेगी लाइव कवरेज: चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने 'नमो टीवी' को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने 'नमो टीवी' पर मतदान से 48 घंटे पहले किसी भी रिकॉर्डिड सामग्री के प्रसारण पर पाबंदी लगाई है। आयोग का कहना है कि नमो टीवी पर चुनाव की लाइव कवरेज हो सकती है।
Live coverage can be done on Namo TV but any pre-recorded content cannot be streamed for 48 hours before the polling date. State Chief Election Commissioners (CEC) have been informed to observe this strictly pic.twitter.com/MRzZ2tI2S5
— ANI (@ANI) April 17, 2019
-पूर्व भाजपा विधायक राजू कागे ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कुमारस्वामी के रंग को लेकर विवादित बात कही है।
- चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने एआईएडीएमके नेता देवदास के आवास पर छापेमारी की।
Madurai: Raids conducted at the residence of AIADMK leader Devadas by Election Commission Flying Squad. #TamilNadu pic.twitter.com/jFKTi3Cy5A
— ANI (@ANI) April 17, 2019
-बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बायोपिक बाघिनी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। पार्टी ने रिलीज से पहले समीक्षा की मांग की है। चिट्ठी में ये हवाला भी दिया गया है कि हाल में नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर भी रोक लगी थी। ममता की बायोपिक 3 मई को रिलीज होनी है।
BJP writes to Election Commission over alleged biopic of West Bengal CM Mamata Banerjee named 'Baghini' pic.twitter.com/vWZ3FICCqi
— ANI (@ANI) April 17, 2019
-चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के सामान की जांच की है। उड़नदस्ते ने राउरकेला में पटनायक के सामान की जांच की।
Election Commission flying squad checks luggage of Odisha Chief Minister and BJD leader Naveen Patnaik at a helipad in Rourkela, Odisha. (16.4.19) pic.twitter.com/OVvrFwYAY9
— ANI (@ANI) April 17, 2019
बंगाल की जनता ममता बनर्जी के साथ: डेरेक ओ ब्रायन
टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन का कहना है कि बंगाल ममता बनर्जी के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा को नहीं पता कि वो कितनी सीटें जीतेगी। कभी कहते हैं कि 42 सीटों में से 30 सीटें जीतेंगे तो कभी कहते हैं कि 50 सीटों में से 42 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को सपने देखने दो बंगाल की जनता ममता बनर्जी के साथ है। 23 मई को जब नतीजे आएंगे तो हम देखते हैं कि भाजपा कहां सिमटती है।
Derek O'Brien, TMC on BJP claiming they will win 30 out of 42 seats: BJP people are also saying they will win 50 out of 42 seats as they don't even know how many seats are there. Let them dream, ppl of Bengal are with Mamata Banerjee&TMC. May 23 we'
ll see where these people hide. pic.twitter.com/1LFiH197hb— ANI (@ANI) April 17, 2019
Live coverage can be done on Namo TV but any pre-recorded content cannot be streamed for 48 hours before the polling date. State Chief Election Commissioners (CEC) have been informed to observe this strictly pic.twitter.com/MRzZ2tI2S5
— ANI (@ANI) April 17, 2019
शरद पवार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
एनसीपी मुखिया शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कैसे पता होगा कि परिवार कैसे चलता है? पवार ने कहा कि मैं इससे आगे भी कह सकता हूं लेकिन ऐसा कहकर मैं निम्न स्तर पर नहीं जा सकता । उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं कि पवार साहब अच्छे आदमी हैं लेकिन, उनके यहां घरेलू समस्या है। उनका भतीजा उनके हाथ से निकल गया है। पवार ने कहा कि मैं मोदी से पूछना चाहता हूं कि उनको मेरे घरेलू मामले से क्या लेना-देना है?
सिद्धू का तंज- पेट खाली है और योग कराया जा रहा है, सबको रामदेव ही बना दो
कांग्रेसी नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी एवं भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, पेट खाली है और योग कराया जा रहा है, जेब खाली है, खाता खुलवाया जा रहा है। सिद्धू ने कहा कि सबको बाबा रामदेव ही बना दो। उन्होंने कहा कि अरे नरेंद्र मोदी यह राष्ट्रभक्ति है, पेट खाली है और योग कराया जा रहा है।
#WATCH Punjab Minister Navjot Singh Sidhu in Ahmedabad, Gujarat: Arrey Narendra Modi yeh rashtrabhakti hai tumhari ki pet khali hai aur yoga karaya ja raha hai, Baba Ramdev hi bana do sabko. Pet khali hai yoga karaya ja raha hai aur jeb khali hai khaata khulvaya ja raha hai. pic.twitter.com/RoIdbamkwN
— ANI (@ANI) April 17, 2019
हार के डर से वायनाड भाग गए राहुल गांधी: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अमेठी में हारने का डर सता रहा है इसलिए, ही वह केरल के वायनाड भाग गए। गोयल ने कहा कि राहुल ने भारत की जनता के ऊपर से अपना विश्वास खो दिया है। उन्होंने कहा मुझे उम्मीद है कि केरल की जनता राहुल गांधी को हराएगी ताकि अगले चुनाव में वह किसी दूसरे देश के निर्वाचन क्षेत्र का रुख करेगी।
Union Min P Goyal: Rahul Gandhi is afraid of defeat in Amethi&has to run all the way to Wayanad...he has lost the confidence of people of India. I am sure the people of Kerala will defeat him so that in next election he will have to look for a constituency in some other country. pic.twitter.com/cV8NmXyImR
— ANI (@ANI) April 17, 2019
कांग्रेस वाले पूरे पिछड़े समाज को ही चोर कहने लग गए हैं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के माढा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि अनेक बार कांग्रेस और उनके साथियों ने मेरी जाति बताने वाली गालियां देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। लेकिन इस बार वह इससे आगे बढ़ गए हैं और पूरे पिछड़े समाज को ही चोर कहने लग गए हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब मेरी हैसियत और जाति बताने वाली गालियों से आगे बढ़ गई है और पूरे पिछड़े समाज को ही चोर कह रही है।
#WATCH PM Modi in Madha, Maharashtra earlier today: Anek baar Congress aur uske saathiyo ne meri haisiyat batane wali, jaati batane wali gaaliyan dene mein koi kami nahi rakhi hai lekin iss baar vo isse aagey badh gaye hain aur poore pichhde samaaj ko hi chor kehne lag gaye hain pic.twitter.com/fFeJZ4xw0D
— ANI (@ANI) April 17, 2019
मैसूर से भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ महिला उत्पीड़न की शिकायत
मैसूर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रताप सिम्हा के खिलाफ महिला उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई गई है। उनके खिलाफ कर्नाटक महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रताप सिम्हा पर एक महिला ने शीरीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
Karnataka: Complaint filed with State Women Commission against BJP candidate from Mysuru Pratap Simha for alleging mentally and physically harassing a woman (file pic) pic.twitter.com/dVVqfbkn88
— ANI (@ANI) April 17, 2019
जातीय समीकरण बैठाने के लिए रामनाथ कोविंद को बनाया गया राष्ट्रपति: अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, मेरा ऐसा मानना है कि रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति जातीय समीकरण बैठाने के लिए बनाया गया और आडवाणी साहब छूट गए। उन्होंने कहा ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि गुजरात के चुनाव आ रहे थे और वे घबरा चुके थे कि हमारी सरकार गुजरात में नहीं बनने जा रही है।
Rajasthan CM A Gehlot in Jaipur: Kyunki Gujarat ke chunaav aa rahe the, vo ghabra chuke the ki humari sarkar Gujarat mein nahi ban'ne ja rahi hai.....mera aisa maan'na hai ki Ramnath Kovind ji ko banaya(President), jaatiya sammeekaran baithane ke liye aur Advani sahab chhut gaye. pic.twitter.com/He54YPEqEg
— ANI (@ANI) April 17, 2019
चुनाव लड़ूंगी, जीतूंगी भी: साध्वी प्रज्ञा
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कहना है कि वह चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी भी। उन्होंने कहा, मैं औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गई हूं। चुनाव लड़ूंगी और जीतूंगी भी। हालांकि, उन्होंने भोपाल का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि वह यहां से दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। उनके इस इशारे से ऐसे संकेत मिले हैं।
Sadhvi Pragya Singh Thakur in Bhopal: I have formally joined BJP, I will contest elections and will win also. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/siAsXSMm1U
— ANI (@ANI) April 17, 2019
आजम खान के बयान पर बोले रवि किशन, चुनाव के दौरान मर्यादा बरतना जरूरी
सपा-बसपा गठबंधन के रामपुर से प्रत्याशी आजम खान के भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा पर दिए विवादित बयान पर रवि किशन का बयान आया है। उनका कहना है कि चुनाव के दौरान मर्यादा बरतना जरूरी है। गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन का कहना है कि जया प्रदा इंडस्ट्री में हमारी वरिष्ठ हैं, हम उनका बेहद सम्मान करते हैं। महिलाओं पर इस तरह के अमर्यादित बयान नहीं देने चाहिए। उन्होंने कहा कि जया प्रदा रामपुर से चुनाव लड़ रही हैं तो क्या आप उनपर इस तरह की टिप्पणी करेंगे?
Ravi Kishan, BJP candidate from Gorakhpur: What derogatory comments are being made on women! Jaya Prada ji is a sr in our industry, we respect her a lot. Just because she has come to Rampur to contest elections you will comment on her? Dignity should be maintained during election pic.twitter.com/KlbLc61E1u
— ANI UP (@ANINewsUP) April 17, 2019
हम नहीं डरते, बंगाल की जनता ममता के साथ है: टीएमसी नेता मदन मित्रा
टीएमसी नेता मदन मित्रा ने कहा- बंगाल की जनता ममता के साथ है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बल भाजपा के साथ हो सकते हैं लेकिन बंगाल की जनता ममता के साथ है। हम नहीं डरत हैं। उन्होंने यह बात अनुब्रत मंडल की बात पर कही है। मदन मित्रा ने कहा कि मैंने अनुब्रत मंडल का बयान नहीं देखा, लेकिन हम डरते नहीं हैं। उनसे टीएमसी के ही नेता अनुब्रत मंडल के केंद्रीय बलों के डर वाली बात पर सवाल पूछा गया था।
Madan Mitra, TMC on TMC leader Anubrata Mandal reportedly threatening Central forces: I didn't see the statement of Anubrata. Yes, we are not afraid & not suffering from fear psychosis. The central forces may be with BJP but the people of Bengal are with Mamata. pic.twitter.com/fFYKie9QGL
— ANI (@ANI) April 17, 2019
वायनाड में बोले राहुल - मोदी जैसा नहीं, 'मन की बात' करने नहीं आया
राहुल गांधी ने केरल के वायनाड में कहा, मैं यहां 'मन की बात' करने नहीं आया हूं। राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां उस राजनीतिज्ञ की तरह नहीं आया हूं जो आपसे यह कहे कि क्या करना है और क्या नहीं? राहुल गांधी ने कहा कि मैं यहां अपने 'मन की बात' करने नहीं आया हूं। मैं यहां यह समझने के लिए आया हूं कि आपके दिल एंव आत्मा के अंदर क्या है? राहुल गांधी ने कहा कि मैं मोदी जैसा नहीं हूं। मैं यहां आपसे झूठ बोलने नहीं आया हूं। मैं आपकी समझदारी, ज्ञान एवं विद्वता का सम्मान करता हूं। मैं आपसे कुछ महीने का नहीं, बल्कि जिंदगी भर का रिश्ता बनाने के लिए आया हूं।Congress President Rahul Gandhi in Wayanad, Kerala: I've not come here as a politician who is going to tell you what to do or what I think. I'm not here to tell you my 'Mann ki baat', I'm here to understand what is inside your heart, your soul. pic.twitter.com/38Ec0VQyW7
— ANI (@ANI) April 17, 2019
- रामपुर से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खान को मोगेम्बो कहने को लेकर भाजपा नेता नकवी के खिलाफ केस दर्ज।
'लालू चाहते थे अरुण जेटली चारा घोटाले मामले में दखल दें, नीतीश सरकार गिराने का दिया था ऑफर'
-बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि जब झारखंड हाई कोर्ट ने लालू यादव के पक्ष में फैसला दे दिया था तो फिर चारा घोटाले को लेकर दूसरे मामले में ट्रायल की जरूरत नहीं थी। सीबीआई इस निर्देश को चुनौती देने के लिए उच्चतम न्यायालय गई थी। सुशील मोदी ने कहा कि जब सीबीआई सुप्रीम कोर्ट गई तो लालू यादव ने प्रेम गुप्ता के जरिए अरुण जेटली को संदेश भेजा। सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव ने उस वक्त धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि 24 घंटे में नीतीश कुमार का इलाज कर दूंगा। सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव और प्रेम गुप्ता दोनों ही अरुण जेटली से मिले थे और उन्हें नीतीश कुमार सरकार को गिराना का ऑफर दिया था। नीतीश कुमार ने कहा कि अरुण जेटली ने साफ मना कर दिया था कि सीबीआई स्वायत्त संस्था है और वह इस मामले में दखल नहीं दे सकते हैं।
Bihar Deputy CM Sushil Modi: When Jharkhand High Court gave the verdict in favour of Lalu Yadav that there is no need for a trial in other cases related to fodder scam, CBI went to SC challenging this decision. 1/3 pic.twitter.com/QiDpXsgWm1
— ANI (@ANI) April 17, 2019
-साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिए भोपाल से चुनाव लड़ने के संकेत। कहा- दिग्विजय मेरे लिए कोई चुनौती नहीं। कांग्रेस पहले ही दिग्विजय सिंह को यहां से उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। जबकि कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा प्रज्ञा ठाकुर को खड़ा कर सकती है।
-महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी- दिल्ली के एसी कमरे वालों को जमीन सच्चाई पता नहीं
महाराष्ट्र के सोलापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो लोग दिल्ली में एयर कंडीशन कमरों में बैठकर कयास लगाते हैं उन लोगों को धरती की सच्चाई पता ही नहीं है। अब समझ आया कि शरद राव ने मैदान क्यों छोड़ दिया। शरद राव भी खिलाड़ी हैं, वो हवा का रुख जान लेते हैं। वो अपना नुकसान कभी नहीं होने देते।
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के अपने दो दिवसीय दौरे पर हैं। दूसरे दिन मंगलवार को वह वायनाड के तिरुनेल्ली मंदिर में पूजा करने पहुंचे। अमेठी के अलावा वह केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।
More visuals from Wayanad as Congress President Rahul Gandhi performs rituals, after offering prayers at the Thirunelli temple. #Kerala pic.twitter.com/MUzC1SpXU0
— ANI (@ANI) April 17, 2019
-मध्यप्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से इंदौर, धार जिले और अन्य जगहों पर हुई 10 से ज्यादा लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शोक व्यक्त किया है। वहीं, उन्होंने नरेंद्र मोदी पर भी उन्होंने निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि मोदी जी, आप देश के पीएम ना कि गुजरात के।
एमपी में भी बेमौसम बारिश व तूफ़ान के कारण आकाशीय बिजली गिरने से 10 से अधिक लोगों की मौत हुई है। लेकिन आपकी संवेदनाएं सिर्फ़ गुजरात तक सीमित हैं? भले यहां आपकी पार्टी की सरकार नहीं है लेकिन लोग यहां भी बसते है।
-पश्चिम बंगाल के चकदाहा से टीएमसी विधायक रत्ना घोष कर के विवादित बोल सामने आए हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि युद्ध में जीत हासिल करने के लिए कुछ भी जायज या नाजायज नहीं होता। कुछ भी लोकतांत्रिक और अलोकतांत्रिक नहीं होता। आपको किसी भी हद तक जाकर जीत हासिल करनी होती है। हमने 2016 के चुनावों में देखा है कि किस तरह केंद्रीय बलों ने हमारे लड़कों(कार्यकर्ताओं) को पीटा था, लहूलुहान किया था।
TMC MLA from Chakdaha, Ratna Ghosh Kar: If you want to win a war, there’s nothing fair or unfair, democratic or undemocratic way of winning. You've to win it by any means. I've seen in 2016 elections, how central forces beat up our boys, there was bloodbath. (15.04) pic.twitter.com/Mof8Wz0YHC
— ANI (@ANI) April 17, 2019
-कैलाश विजयवर्गीय का चुनाव लड़ने से इंकार, इधर भोपाल से साध्वी प्रज्ञा का नाम लगभग तय
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। बुधवार सुबह उन्होंने लिखा कि इंदौर की जनता, कार्यकर्ता व देशभर के शुभचिंतकों की इच्छा है कि मैं लोकसभा चुनाव लड़ूं, पर हम सभी की प्राथमिकता समर्थ और समृद्ध भारत के लिये नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। पश्चिम बंगाल के लिए लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाए गए विजयवर्गीय ने लिखा कि पश्चिम बंगाल की जनता मोदीजी के साथ खड़ी है, मेरा बंगाल रहना कर्तव्य है, अतः मैंने चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया हैं।
इंदौर की जनता,कार्यकर्ता व देशभर के शुभचिंतकों की इच्छा है कि मैं LS चुनाव लड़ूं,पर हमसभी की प्राथमिकता समर्थ+समृद्ध भारत के लिये श्री @narendramodi को पुनः PM बनाना है
पश्चिमबंगाल की जनता मोदीजी के साथ खड़ी है,मेरा बंगाल रहना कर्तव्य है,अतः मैंने चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है https://t.co/5x3QG0mNuI — Chowkidar Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) April 17, 2019
-इधर, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा की ओर से साध्वी प्रज्ञा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। पहले उमा भारती के नाम की चर्चा जोरों पर थी। भोपाल से कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मैदान में हैं।
-12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान कल, दो सीटों पर चुनाव टला
चुनाव आयोग की पूर्व घोषित शेड्यूल के अनुसार 13 राज्य की 97 लोकसभा सीटों पर मतदान होना निर्धारित था। इनमें से तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट पर मतदान फिलहाल रद्द हो चुका है, जबकि त्रिपुरा की लोकसभा सीट त्रिपुरा पूर्व पर 18 अप्रैल को होने वाले मतदान की तिथि आगे बढ़ा दी गई है।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र और गुजरात दौरे पर रहेंगे। महाराष्ट्र के माढा में सुबह करीब 11 बजे उनकी रैली होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री गुजरात जाएंगे, जहां हिम्मतनगर में दोपहर करीब तीन बजे, सुरेंद्रनगर में शाम साढ़े चार बजे और आणंद में शाम साढ़े छह बजे रैली करेंगे।
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय केरल दौरे पर हैं। आज उनका वहां दूसरा दिन है। राहुल आज केरल के कोझीकोड, बंदुर और पलक्कड़ में जनसभाएं करेंगे।
-इधर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी महाराष्ट्र के सांगली में जनसभा करने के बाद ओडिशा जाएंगे, जहां ठेंकनाल और कटक में रैलियों के बाद वह कटक में ही बाक्सी बाजार से चंडी मंदिर तक रोड शो करेंगे।