चुनावी हलचल: मतदान के दिन भी पीएम मोदी ने कीं धुआंधार रैलियां, कांग्रेस पर तीखा हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-
-भदोही: कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीलम मिश्रा ने पार्टी छोड़ी। कहा- कांग्रेस ने भाजपा से आए बाहरी रमाकांत यादव को टिकट दिया। हमारे लिए ये बड़ा झटका था। हमने प्रियंका से बात करने की कोशिश की लेकिन वह नाराज हो गईं और अपमानजनक बात कहने लगीं।Bhadohi: Congress district president Neelam Mishra quit the party yesterday; said,"LS ticket was given to an outsider Ramakant Yadav who came from BJP. It was a huge blow for us. In a meeting we tried to talk to Priyanka Gandhi about it. But she got upset & said insulting things" pic.twitter.com/bzStwdLlyL
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) May 12, 2019
-मैं मध्यप्रदेश और इंदौर का बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाया और इसे आम लोगों तक पहुंचाया।
PM Modi in Indore: I am thankful to both Madhya Pradesh and Indore. You have made one of my initiatives a great success. If the initiative of Swatch Bharat Abhiyaan has reached to the common man it's because of my brother and sisters from Indore. pic.twitter.com/6aYy6XXSEB
— ANI (@ANI) May 12, 2019
-नरकटियागंज: बिहार के पश्चिमी चंपारण से भाजपा उम्मीदवार संजय जायसवाल पर हमले की कोशिश, उन्हें कोई चोट नहीं आई।
#WATCH: Narkatiaganj: An attempt was made to attack Sanjay Jaiswal (in red kurta), BJP candidate from West Champaran Parliamentary Constituency, with sticks outside polling booth no. 162, 163. He is unhurt. #Bihar #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/sxL3YWyAT7
— ANI (@ANI) May 12, 2019
-खंडवा में पीएम मोदी, ये कितने भी हवन करा दें, कितने भी जनेऊ दिखा दें, ये पुलिस को भी भगवा ड्रेस सिला दें, लेकिन भगवा में जो आतंकवाद के दाग लगाने की उन्होंने साजिश की है, उस पाप से ये कांग्रेस या महामिलावटी कभी नहीं बच पाएंगे। मध्यप्रदेश में ढाई मुख्यमंत्री हैं। प्रशासन को पता ही नहीं कि किसके आदेश माने जाएं। गुंड़ों, हत्यारों और लुटेरों को लाइसेंस दे दिया गया है।
PM Modi in Khandwa, Madhya Pradesh: Ye kitne bhi havan kara dein, kitne bhi janeu dikha dein, ye police ko bhi bhagwa dress silva dein, lekin bhagwa mein jo aatankwad ke daag lagane ki unhone sajish ki hai, us paap se ye Congress ya 'mahamilavati' kabhi nahi bach paayenge pic.twitter.com/2MQCTdeUE0
— ANI (@ANI) May 12, 2019
-पश्चिम बंगाल: भारतीय जनता युवा मोर्चा की हावड़ा जिला प्रकोष्ठ संयोजक प्रियंका शर्मा को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटोशॉप तस्वीर पोस्ट करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी मां का आरोप है कि चूंकि वो विपक्षी दल की कार्यकर्ता हैं, इसलिए उन पर ये कार्रवाई की गई।
-कुशीनगर के बाद पीएम यूपी के देवरिया पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधन की शुरूआत भोजपुरी में करते हुए मोदी ने कहा, "पूर्वांचल ने महामिलावट को नकारने की इसलिए भी ठान ली है क्योंकि केंद्र में कड़े और बड़े फैसले लेने वाली मजबूत सरकार उसने देखी है। समाजवादी टोंटी तक नहीं छोड़ते।"
कांग्रेस पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि जवानों का सिर काटने वाले वोट काटने पर उतरे हैं।
-कुशीनगर की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री ने कहा, "आज सुबह पता चला कि कश्मीर में कुछ आतंकवादियों को हमारी सेना ने मार गिराया। अब कुछ लोगों की ये परेशानी है कि आज जब मतदान चल रहा है तब मोदी ने आतंकवादियों को क्यों मारा? वो बम-बंदूक लेकर सामने खड़ा है। क्या वहां मेरा जवान चुनाव आयोग की अनुमति लेने जाए कि मैं इसको गोली मारूं या न मारूं? अच्छा कश्मीर में जब से हम आए हैं, हर दूसरे-तीसरे दिन सफाई होती रहती है। ये सफाई अभियान मेरा काम है भाई।"
PM Modi in Kushinagar: Today terrorists were killed by our Army in Kashmir. Now some people are worried as to why did Modi kill the terrorists when voting is underway? An armed terrorist is attacking,do my jawans go to the Election Commission to seek permission to kill him? pic.twitter.com/ZfcovjRt1V
— ANI UP (@ANINewsUP) May 12, 2019
-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, चंबा और सिरमौर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही शाह, पंजाब के अमृतसर में भी रैली करेंगे।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और देवरिया में रैलियां करेंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश के खंडवा और इंदौर में भी मोदी, जनसभाओं को संबोधित करेंगे।