चुनावी हलचल: कर्नाटक कांग्रेस की चुनाव आयोग से पीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग
10 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--
- कर्नाटक कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर लातूर में पीएम मोदी के भाषण की शिकायत की जिसमें उन्होंने पाकिस्तान पर भारतीय सेना के संदर्भ में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं के सामने अपनी बात रखी थी। प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।-आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर कहा, कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में नहीं है, लगता है वह भाजपा का फायदा चाहती है। आप दिल्ली में सभी सातों सीटें जीतेगी।
-झारखंड: रांची से भाजपा के मौजूदा सांसद रामटहल चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दिया। निर्दलीय लड़ने का किया एलान। पार्टी ने झारखंड खादी ग्रामोद्योग बोर्ड चेयरमैन संजय सेठ को रांची से उम्मीदवार बनाया है।
-जलगांव में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन की जनसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं के दो गुटों में टकराव हो गया।
-पूर्व आईएएस और भुवनेश्वर से भाजपा उम्मीदवार अपराजिता सारंगी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का रोड शो।#WATCH Maharashtra: Two groups of BJP workers clash during Maharashtra Minister Girish Mahajan's public meeting in Jalgaon. pic.twitter.com/SxDhVfaZRJ
— ANI (@ANI) April 10, 2019
-मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने सभी से मतदान की अपील करते हुए कहा, "मेरी विनम्र अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग निकलें और अपना वोट डालें ताकि लोकतंत्र और मजबूत हो सके। अगर हममें से हरेक मतदाता लोकतांत्रिक व्यवस्था में उत्साह और भरोसा जताएगा तो हमारी कोशिशों का फल जरूर मिलेगा।"
-कर्नाटक के येलहांका में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो।
Karnataka: BJP President Amit Shah holds a roadshow in Yelahanka. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/yVpKWR4XN0
— ANI (@ANI) April 10, 2019
-गोवा के पणजी में बोले पीएम मोदी: मैं पार्टी के काम से कई सालों से गोवा आ रहा हूं। पहली बार है कि मनोहर जी नहीं हैं। हमें स्वीकार करना होगा कि मनोहर जी हमारे साथ नहीं हैं लेकिन मनोहर जी ने हमें सिखाया कि कैसे एक व्यक्ति ईमानदारी के साथ लोगों की भलाई के लिए काम कर सकता है।
-गुजरात में कांग्रेस का हाथ झटकते हुए अल्पेश ठाकोर ने इस्तीफा दे दिया है।
पढ़ें पूरी खबर
-राफेल के मुद्दे पर राहुल गांधी के आरोपों के बीच रक्षा मंत्री निर्मला सीतरमन ने कहा कि जो व्यक्ति खुद जमानत पर है उसे अदालत के फैसले की गलत व्याख्या का अधिकार किसने दिया।
-जम्मू कश्मीर में मतदान की तैयारियां।
Jammu: Preparations underway for #LokSabhaElections2019 . 2 Lok Sabha constituencies of J&K- Baramulla and Jammu, are going to polls on April 11. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/PMzOvLPAFa
— ANI (@ANI) April 10, 2019
-तमिलनाडु के कोयंबटूर में सुरक्षा कर्मियों ने डाक मतपत्र से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
#TamilNadu: Security personnel cast their vote through postal ballot for the #LokSabhaElections2019 in Coimbatore. pic.twitter.com/WWSEdMsYhn
— ANI (@ANI) April 10, 2019
-आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायूड ने कहा कि मैं आयकर विभाग से पूछता हूं, टीडीपी पर इकतरफा छापेमारी करने वाले आप होते कौन हैं? एक बार चुनावों का एलान होने के बाद, मैदान सबके लिए बराबर खुला है। आपको सबको समान रूप से देखना चाहिए। वरना ये अन्याय है। मोदी लोकतंत्र को खत्म करना चाहते थे इसलिए मैंने 'भारत बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' कार्यक्रम लॉन्च किया।
-चुनाव आयोग ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नोटिस भेजा। राव पर 17 मार्च की करीमनगर रैली में हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है।
-चुनाव आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर रोक लगा दी है। विवेक ओबेरॉय ने फिल्म में नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई है।
पढ़ें पूरी खबर
-कासगंज में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह: "हम किसी आतंकी संगठन से बात नहीं करेंगे, ये तय है। नरेंद्र मोदी एक बार फिर पीएम बनने जा रहे हैं। अगर कोई आतंकवादी हिमाकत करता है तो हम उसके घर में घुसकर मारेंगे।"
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी से नामांकन भर दिया है।
Congress President Rahul Gandhi files his nomination from Amethi for #LokSabhaElections2019 . Sonia Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra and Robert Vadra also present. pic.twitter.com/EvNswqEm3N
— ANI UP (@ANINewsUP) April 10, 2019
-गुर्जर आरक्षण आंदोलन का चेहरा रहे किरोड़ी सिंह बैंसला भाजपा में शामिल हुए।
पढ़ें पूरी खबर
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी मेें रोड शो कर रहे हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चे रेहान-मिराया भी मौजूद हैं।
पढ़ें पूरी खबर
Congress President Rahul Gandhi holds road show in Amethi. Priyanka Gandhi Vadra along with her husband Robert Vadra, son Raihan and daughter Miraya also present. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/1y4hmtPJ6M
— ANI UP (@ANINewsUP) April 10, 2019
-राजस्थान के गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला आज भाजपा में शामिल होंगे।
-दिल्ली हाई कोर्ट ने फारुक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की याचिका को दूसरी बेंच को भेज दिया है। इस मामले पर 12 अप्रैल को सुनवाई होगी।
-गुजरात में गरजे मोदी: कांग्रेस के घोटालों में एक नया घोटाला सबूतों के साथ और जुड़ गया है। वो है तुगलक रोड चुनावी घोटाला।
पढ़ें पूरी खबर
-राफेल विमान सौदा मामले में लीक दस्तावेजों को मान्य माने जाने के बाद जहां एक ओर केंद्र सरकार को झटका लगा है, वहीं दूसरी ओर इस मामले पर एक बार फिर से सियासी बहस छिड़ गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर सरकार को घेरा है। केजरीवाल ने कहा कि मोदीजी हर जगह कह रहे थे कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राफ़ेल में क्लीन चिट मिली है। आज के सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से साबित हो गया कि मोदीजी ने राफ़ेल में चोरी की है, देश की सेना से धोखा किया है और अपना जुर्म छिपाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया।
मोदी जी हर जगह कह रहे थे कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राफ़ेल में क्लीन चिट मिली है। आज के सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से साबित हो गया कि मोदी जी ने राफ़ेल में चोरी की है, देश की सेना से धोखा किया है और अपना जुर्म छिपाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया। https://t.co/9dup2BpEnq
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 10, 2019
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नामांकन के लिए अमेठी पहुंचे। थोड़ी ही देर में वह अपना पर्चा दाखिल करेंगे।
Congress President Rahul Gandhi arrives in Amethi. He will file his nomination for #LokSabhaElections2019 from the Lok Sabha constituency today. pic.twitter.com/CywtKeQwCN
— ANI UP (@ANINewsUP) April 10, 2019
-कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकुर पार्टी से इस्तीफा दे सकते हैं। चर्चा है कि अल्पेश को लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं मिलने पर ठाकोर सेना नाराज चल रही थी। मंगलवार को अहमदाबाद में ठाकोर सेना की कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। अल्पेश ठाकोर इस बैठक में मौजूद नहीं थे, लेकिन संगठन की कोर कमेटी ने उन्हें 24 घंटे के अंदर कांग्रेस से इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है।
-11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए ईवीएम मशीनें संबंधित जिलों में भेजी जाने लगी है। वहीं अधिकारियों, कर्मियों और सुरक्षा बलों की टीमों की रवानगी भी शुरू हो चुकी है। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार लोकसभा सीट के डीसीआरसी कॉलेज की तस्वीरें—
West Bengal: Polling parties depart with EVMs for their respective polling stations in Alipurduar parliamentary constituency; Visuals from Alipurduar DCRC College pic.twitter.com/SETZ7oF19H
— ANI (@ANI) April 10, 2019
-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की परंपरागत सीट अमेठी से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वह यूपीए अध्यक्ष और अपनी मां सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव और अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ रोड शो करेंगे। यहां उनके विरुद्ध भाजपा से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उम्मीदवार हैं। पढ़ें पूरी खबर
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के जूनागढ़ और सोनगढ़ में रैली करेंगे। इसके बाद वह गोवा के पणजी में जनसभा करेंगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश के कासगंज और फिरोजाबाद में रैली करेंगे।
-ओडिशा में आम चुनावों के साथ हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए कोरेई विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार काजल किन्नर नायक ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन में उमड़ी अपार भीड़ से उत्साहित काजल ने कहा कि अपने लिए लोगों का समर्थन और लगाव देखते हुए वह काफी उत्साहित हैं।
Odisha: Kajal Kinnar Nayak, a transgender candidate of the Bahujan Samaj Party (BSP) filed her nomination for the Korei assembly constituency. She says, "I can't believe how much love I got from the public despite being a transgender." (9/4/19) pic.twitter.com/I5Q7yrc5CQ
— ANI (@ANI) April 10, 2019
-ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। मंगलवार को जारी इस घोषणापत्र में राज्य के सर्वांगीण विकास समेत कई वादे और दावे किए गए हैं।
Bhubaneswar: Odisha Chief Minister and Biju Janata Dal (BJD) Chief Naveen Patnaik releases party's manifesto for the #LokSabhaElections2019 (9/4/19) pic.twitter.com/iZGkyOhyYL
— ANI (@ANI) April 9, 2019