फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: PM Narendra Modi BJP Rally in Gujarat and Goa, Attacks on congress

गुजरात में गरजे मोदी: कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश को कांग्रेस ने बनाया एटीएम, निकल रहे नोट

Wed, 10 Apr 2019 08:23 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 10 Apr 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: PM Narendra Modi BJP Rally in Gujarat and Goa, Attacks on congress
नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर हमला - फोटो : Amar Ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के जूनागढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अपनी धुर विरोधी पार्टी कांग्रेस पर एक बार फिर जमकर हमला बोला। आयकर विभाग की छापेमारियों की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के करीबियों के पास नोटों से भरे बक्से मिल रहे हैं। कांग्रेस ने पहले कर्नाटक को अपना एटीएम बनाया, अब मध्य प्रदेश भी कांग्रेस का एटीएम बन गया है। 

विज्ञापन

 
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोटालों में एक नया घोटाला सबूतों के साथ और जुड़ गया है। वो है तुगलक रोड चुनावी घोटाला। कांग्रेस गर्भवती महिलाओं के लिए भेजे गये पैसे को लूट रही है। मीडिया में दिख रहा है कि कांग्रेसियों के पास से बोरा भर-भर के नोटों की गड्डियां मिल रही हैं। कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ पैसा लूटने के लिए सत्ता में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मंच से ही रैली में आए लोगों से पूछा कि क्या जूनागढ़ और सोमनाथ का व्यक्ति सरदार साहब को भूल सकता है? कहा- सोचिए, अगर सरदार साहब(वल्लभ भाई पटेल) न होते तो जूनागढ़ कहां होता! कांग्रेस आज सरदार पटेल के सपनों के साथ-साथ हर हिंदुस्तानी की भावना को चोट पहुंचा रही है। ये वही कांग्रेस है जिसे सरदार पटेल ने अपने पुरुषार्थ से सींचा।

'कांग्रेस का संकट है कि एक चायवाले ने दमखम से पांच साल कैसे निकाल दिए'

पीएम मोदी ने कहा कि जब मोरारजी देसाई उभर कर आए तो इन्हें उनके लिए भी नफरत हो गई। सिद्धांतों के लिए जीने वाले मोरारजी की सरकार को इन्होंने गिरा दिया। अब इन्हें मुझसे मुसीबत है कि एक चायवाले ने पूरे दमखम से पांच साल कैसे निकाल दिए।


मोदी हटाने के सिवाय इनके पास कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस के टेप रिकॉर्डर पर दिन पर एक ही गाना बजता है- मोदी हटाओ, मोदी हटाओ! पीएम मोदी जब आतंकवाद हटाने की बात करता है, तो कांग्रेस और उसके साथी मोदी को हटाने की बात करते हैं। ऐसी कोई गाली नहीं जो इन्होंने आपके इस बेटे को न दी हो।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed