{"_id":"6610d547058c549f900c6f0a","slug":"lok-sabha-election-campaigning-at-night-due-to-ramadan-issues-bjp-india-alliance-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: लक्षद्वीप में रात में हो रहा चुनाव प्रचार, यहां INDIA गठबंधन में ही है लड़ाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lok Sabha Election: लक्षद्वीप में रात में हो रहा चुनाव प्रचार, यहां INDIA गठबंधन में ही है लड़ाई
Sat, 06 Apr 2024 10:51 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगत्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगत्ती
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 06 Apr 2024 10:51 AM IST
सार
लक्षद्वीप में रात 10 बजे की नमाज के बाद राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हैं। लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप पर रात में चुनावी नारेबाजी और जनसभाओं का शोर आम हो गया है।
विज्ञापन
एनसीपी (एसपी) नेता मोहम्मद फैसल
- फोटो : फेसबुक/मोहम्मद फैसल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए इन दिनों चुनाव प्रचार चरम पर है। अरब सागर में स्थित भारत का द्वीपसमूह लक्षद्वीप भी इन दिनों चुनावी राजनीति के रंग में रंगा है, लेकिन यहां दिन के बजाय रात में चुनाव प्रचार चल रहा है। दरअसल रमजान का महीना चल रहा है और मुस्लिम आबादी बहुल लक्षद्वीप में रमजान के महीने में रातें गुलजार रहती हैं। यही वजह है कि राजनीतिक पार्टियां भी अपने मतदाताओं को लुभाने के लिए रात के अंधेरे में ही निकलती हैं।
रमजान की वजह से रात में हो रहा चुनाव प्रचार
लक्षद्वीप में रात 10 बजे की नमाज के बाद राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हैं। लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप पर रात में चुनावी नारेबाजी और जनसभाओं का शोर आम हो गया है। यहां एनसीपी (शरद चंद्र पवार) के टिकट पर मोहम्मद फैसल चुनाव मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस के टिकट पर हमदुल्ला सईद चुनाव मैदान में हैं। कई राज्यों में जहां INDIA गठबंधन एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ रहा है, वहीं लक्षद्वीप में INDIA गठबंधन में ही लड़ाई है और गठबंधन की सहयोगी पार्टियां कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) यहां आमने-सामने हैं।
एनसीपी (एसपी) की अगत्ती ईकाई के उपाध्यक्ष ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करते हुए कहा कि 'फैसल हमेशा लक्षद्वीप के लोगों के लिए खड़े रहते हैं। जब मौजूदा प्रशासन ने नए नियम लागू किए तो वहीं उनके खिलाफ खड़े हुए। हमें ऐसे ही सांसद की जरूरत है।' एक अन्य समर्थक ने कहा कि 'अगर विपक्षी गठबंधन सत्ता में नहीं आ सका तो तब लक्षद्वीप के लोगों को अपनी आवाज उठाने के लिए फैसल जैसे मजबूत नेता की ही जरूरत होगी।'
विज्ञापन
पहले चरण में लक्षद्वीप में होना है मतदान
लक्षद्वीप में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। यहां 55 पोलिंग बूथ हैं, जो 10 द्वीपों में फैले हुए हैं। लक्षद्वीप में कुल 57,594 पंजीकृत मतदाता है। कांग्रेस उम्मीदवार हमदुल्ला सईद का कहना है कि लक्षद्वीप सैंकड़ों किलोमीटर में फैला है, जिसके चलते यहां चुनाव प्रचार में काफी परेशानी होती है। हमदुल्ला सईद लक्षद्वीप के दिवंगत सांसद पीएम सईद के बेटे हैं। पीएम सईद लंबे समय तक लक्षद्वीप के सांसद रहे। हमदुल्ला सईद ने कहा कि 'लक्षद्वीप में कनेक्टिविटी की समस्या है। हमने चुनाव प्रचार के लिए एक नाव किराए पर ली है, जो काफी महंगी है, लेकिन हमारे पास दूसरा विकल्प नहीं है।' हमदुल्ला सईद ने दावा किया कि 'जब यूपीए की सरकार थी तो मुख्य द्वीप से जोड़ने के लिए 10 नौकाएं थी, जिसका मतलब है कि हर द्वीप को जोड़ने के लिए एक नौका थी। अब सिर्फ एक नौका है।'