Lok Sabha Election: वायनाड से राहुल, तिरुवनंतपुरम से थरूर को मौका; ये हैं कांग्रेस की पहली लिस्ट के बड़े चेहरे
कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार की शाम जारी की। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दोबारा केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि, सांसद शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार की शाम जारी की। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दोबारा केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि, सांसद शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे।
राहुल गांधी
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी अभी कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं। उन्होंने साल 2004 में राजनीति में आने का फैसला किया। उस साल के आम चुनाव में उन्होंने अमेठी से चुनावड़ लड़ा था। इसके बाद 2009 और 2014 के आम चुनाव में इस सीट से उन्होंने चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। हालांकि, 2019 के आम चुनाव में इस सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वह पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल चुके हैं। गांधी अभी केरल के वायनाड से सांसद हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' और 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू की। पिछले आम चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।
शशि थरूर
शशि थरूर वर्तमान में तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह तीसरी बार के लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने पहले केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री और विदेश राज्य मंत्री के रूप में काम किया है। थरूर का संयुक्त राष्ट्र में लगभग तीन दशक लंबा कैरियर रहा। उन्होंने कोफी अन्नान के नेतृत्व के दौरान अवर महासचिव के रूप में कार्य किया। थरूर ने कांग्रेस के अंदरूनी चुनाव में अध्यक्ष पर चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे से हार का सामना करना पड़ा था।
भूपेश बघेल
भूपेश बघेल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। पार्टी ने आगामी आम चुनाव के लिए उन्हें राजनांदगांव से मैदान में उतारा है। राजनांदगांव सीट से टिकट फाइनल होने के बाद बघेल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शीर्ष नेतृत्व ने मुझे राजनांदगांव लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए आदेशित किया है। इस विश्वास के लिए पार्टी और शीर्ष नेतृत्व का आभार। संस्कारधानी राजनांदगांव से प्रत्याशी होना सौभाग्य है। मां बम्लेश्वरी की कृपा और जनता के आशीर्वाद से इस बार का चुनाव राजनांदगांव की जनता लड़ेगी और जीतेगी। सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं।"
ताम्रध्वज साहू
छत्तीसगढ़ के पटोरा जिले में जन्मे ताम्रध्वज ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत मध्य प्रदेश विधानसभा में 1998-200 के बीच की थी। छत्तीसगढ़ के गठन के बाद 2003 और 2008 के चुनाव जीतकर साहू छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य बने। वह 2000-2003 तक छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रहे। 2013 के चुनाव में वह अपनी बेमेतरा सीट से भाजपा के अवधेश चंदेल से हार गए। इसके बाद के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के इकलौते विजयी प्रत्याशी बने। साल 2014 में मोदी लहर के बीच वह लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की दुर्ग सीट से जीत दर्ज कर सांसद बने। उन्होंने भाजपा की वर्तमान राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को हराया था। पिछली भूपेश बघेल सरकार में वह गृहमंत्री रहे। 2024 के आम चुनाव में उन्हें महासमुंद सीट से मैदान में उतारा गया है।
डीके सुरेश
डीके सुरेश को कर्नाटक के बंगलूरू (ग्रामीण) सीट से मैदान में उतारा गया है। वह अभी इसी सीट से सांसद हैं। सुरेश उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई हैं। एक अप्रैल 1966 को कर्नाटक के रामनगर जिले के कनकपुरा में जन्मे सुरेश की सियासी पारी 2013 में शुरू हुई थी। तब पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी ने लोकसभा सीट से इस्तीफा दिया था। इसके बाद 21 मई 2013 को हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने सुरेश को उम्मीदवार बनाया। इस उप चुनाव में जीतकर वह पहली बार लोकसभा पहुंचे थे। उसके बाद 2014 और 2019 के आम चुनाव में भी उन्हें जीत मिली।
कांग्रेस ने केरल के एर्नाकुलम से मौजूदा सांसद हिबी ईडन को एक बार फिर टिकट दिया है। ईडन का कहना है कि 2019 में जब कांग्रेस ने मुझे लोकसभा का टिकट दिया तो मैं काफी आश्चर्य में था। क्योंकि विधायक को लोकसभा का टिकट देना हैरान करता है। हालांकि, इस बार हैरानी नहीं हुई क्योंकि मैं पहले से ही यहां से सांसद हूं। राहुल गांधी वायनाड से हमारा नेतृत्व कर रहे हैं।
#WATCH | Congress MP Hibi Eden to contest from Ernakulam, Kerala in the Lok Sabha elections.
— ANI (@ANI) March 8, 2024
He says, "Last time was a surprise. In 2019 when I was an MLA, the party had asked me to contest and the party decided my candidateship and that was quite a surprise. This time it was… pic.twitter.com/QksnI7rXbu