फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha election 2024 amit shah engaged to recover bjp from political crisis ahead of polls

Mission 2024: भाजपा और सरकार को संकट से उबारने में जुटे शाह, यूपी में छोटी-छोटी जातियों की गोलबंदी पर निगाह

Thu, 22 Jun 2023 03:18 AM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Thu, 22 Jun 2023 03:18 AM IST
सार

लखनऊ में आम चर्चा है कि कभी भी राजनीतिक धमाका हो सकता है। यूपी में तमाम लोगों की निगाह भाजपा मुख्यालय और केंद्र सरकार में प्रस्तावित फेरबदल और विस्तार पर टिकी है।

विज्ञापन
lok sabha election 2024 amit shah engaged to recover bjp from political crisis ahead of polls
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ट्विटर/अमित शाह

विस्तार

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मिशन 2024 की डिजाइन को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अमित शाह की लाइन को मजबूती देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भाजपा के अंदरखाने में माना जा रहा है कि अगले साल लोकसभा चुनाव तक पार्टी संगठन और सरकार में बड़े बदलाव के साथ भाजपा बड़ा लक्ष्य हासिल कर लेगी। बिहार में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी ने अमित शाह से मुलाकात की है तो उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) से उम्मीदें बढ़ रही हैं। इसकी एक झलक उनके बेटे के विवाह समारोह में शामिल हुए नेताओं से भी मिली है।

विज्ञापन


लखनऊ में आम चर्चा है कि कभी भी राजनीतिक धमाका हो सकता है। यूपी में तमाम लोगों की निगाह भाजपा मुख्यालय और केंद्र सरकार में प्रस्तावित फेरबदल और विस्तार पर टिकी है। यूपी में भाजपा ने सुभासपा के अलावा कई छोटे-छोटे जनाधार वाले लोगों से संपर्क तेज कर दिया है। बताते हैं कि इस राजनीतिक मार्गदर्शन के सूत्रधार केंद्रीय गृह मंत्री ही हैं। इसी तरह से बिहार में 2024 का रोडमैप बनाने की तैयारी चल रही है। प्रखर कुमार भारतीय जनता पार्टी के अंदरखाने में हो रहे बदलावों पर बारीक नजर रखते हैं। प्रखर के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री की निगाह महाराष्ट्र में पर भी टिकी है। इसके अलावा राजस्थान और मध्यप्रदेश को लेकर वह काफी संवेदनशील हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों में कई मामलों से दिलाई राहत
पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। भाजपा के नेता मानते हैं कि इस मामले में फजीहत होनी शुरू हो गई थी, लेकिन गृह मंत्री की संवेदनशीलता के बाद अब राहत की सांस महसूस की जा रही है। पार्टी के नेताओं के मुताबिक अब जो होगा अच्छा होगा। पहलवानों को भी न्याय मिलेगा और प्रधानमंत्री की खिलाड़ियों के प्रति भावना का भी सम्मान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में सब कुछ ठीक करने की तैयारी
राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिल्ली का कई दौरा कर चुके हैं। बताते हैं केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने राजस्थान में भाजपा की अंदरूनी समस्याओं को भी सुलझाने का बीड़ा उठा लिया है। इसका नतीजा आने की उम्मीद है। इसी तरह मध्यप्रदेश में भी वह नेताओं से मिल रहे हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश के मंत्री और नेताओं से मिलकर पार्टी को मजबूती देने में लगे हैं।


यूपी में जीत का रिकॉर्ड बनाएगी भाजपा
संघ और भाजपा से जुड़े प्रयागराज के नेता ज्ञानेश्वर शुक्ला ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव का नतीजा चौंकाएगा। ज्ञानेश्वर कहते हैं कि सुभासपा ही नहीं, बल्कि प्रदेश की तमाम पिछड़ी जातियों और अन्य को जोड़ने का काम चल रहा है। बूथ प्रभारी और पन्ना प्रमुख तक के प्रबंधन को मजबूत किया जा रहा है। शुक्ला कहते हैं कि गाजियाबाद से लेकर गोरखपुर तक लोगों में सरकार और भाजपा के प्रति नाराजगी तेजी से कम हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed