प्रियंका गांधी के सामने बच्चों ने पीएम पर की अभद्र टिप्पणी, स्मृति ईरानी ने लताड़ा
केंद्रीय मंत्री और भाजपा की अमेठी से उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने मंगलवार रात को एक वीडियो को लेकर नेहरू-गांधी परिवार पर गुस्सा निकाला। दरअसल, इस वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका उन बच्चों के साथ खड़ी हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
नाराज केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अपनी नाक की लड़ाई के लिए कांग्रेस प्रधानमंत्री के साथ दुर्वव्यवहार कर रही है। ईरानी ने जो वीडियो साझा किया है वह अधूरा है। कांग्रेस के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक सरल पटेल ने इसका दूसरा वर्जन साझा किया है जिसमें प्रियंका बच्चों को आपत्तिजनक नारे लगाने से रोक रही हैं।
Uncouth to the core. Imagine the filthiest of abuses that a Prime Minister has to endure from people whose only claim to fame is a nose. Lutyens outrage anyone ???? https://t.co/T5sPyKtmbr
— Chowkidar Smriti Z Irani (@smritiirani) April 30, 2019
पहले प्रियंका गांधी ने उन बच्चों को देखा जो चौकीदार चोर है के नारे लगा रहे थे। इस नारे को उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कई मौकों पर दोहराते हुए दिख जाते हैं। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। जिसपर कांग्रेस महासचिव हैरान हो गईं। उन्होंने और अन्य लोगों ने तुरंत बच्चों को ऐसा करने से रोकते हुए कहा, 'ये वाला नहीं। ये वाली नहीं, अच्छा नहीं लग रहा है।'
When kids in their excitement make distasteful remarks against PM Narendra Modi.@priyankagandhi ji discourages them against raising such slogans and says "Ache Bachhe Bano"! pic.twitter.com/yNghJwJm91
— Saral Patel (@SaralPatel) April 30, 2019
स्मृति ईरानी और राहुल गांधी दोनों ही अमेठी लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। राहुल गांधी पिछले 15 सालों से अमेठी का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने 2014 में इस सीट से ईरानी को हराया था। यहां 6 मई को पांचवे चरण में मतदान होंगे। वहीं 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.