{"_id":"5cb28470bdec22140d56bde9","slug":"lok-sabha-election-2019-sanjay-nirupam-in-mumbai-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: निरुपम के चलते मुंबई कांग्रेस पहुंची बंद गली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019: निरुपम के चलते मुंबई कांग्रेस पहुंची बंद गली
Sun, 14 Apr 2019 06:23 AM IST
vivek shukla
रवि बुले, अमर उजाला, मुबर्ई
रवि बुले, अमर उजाला, मुबर्ई
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 14 Apr 2019 06:23 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कांग्रेस लड़खड़ा रही है। संजय निरुपम के अध्यक्षीय कार्यकाल में पार्टी में जबरदस्त बिखराव हुआ। ऐन चुनाव से ठीक पहले उन्हें हटा दिया गया। मुंबई के समर्पित कांग्रेसी निरुपम के दौर को याद भी नहीं रखना चाहते। उनकी जगह अध्यक्ष बने मिलिंद देवड़ा का कहना है कि पार्टी को मजबूत करने के काम अब लोकसभा चुनाव के बाद होंगे। यह चुनाव तो उम्मीदवारों को अपने ‘अनुभव’ के आधार पर लड़ना होगा।
संजय निरुपम की वेबसाइट (संजयनिरुपमडॉटकॉम) खोलें तो उनकी मुस्कुराती तस्वीर के साथ लिखा दिखेगा, अध्यक्ष-मुंबई कांग्रेस। तय है, निरुपम स्वीकार नहीं पाए हैं कि उन्हें मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। हटाए जाने से वह इतने नाराज हैं कि 29 मार्च को जब मिलिंद देवड़ा उनकी जगह पदभार संभाल रहे थे तो निरुपम बीच कार्यक्रम से उठकर चले गए। जब मुंबई के लिए घोषणा पत्र जारी किया गया तो भी नहीं पहुंचे। बोले- युवाओं के लिए घोषणा पत्र बनाने और प्रचार में व्यस्त हैं। निरुपम उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सामने हैं शिवसेना के 75 वर्षीय मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर।
बिखेर गए कांग्रेस को
निरुपम संसद में पहुंचने की राह तलाश रहे हैं, परंतु मुंबई कांग्रेस के अधिकतर सदस्य उनसे खफा हैं। वोट पड़ने में महज कुछ दिन बचे हैं और कांग्रेसी कह रहे हैं कि निरुपम की कार्यशैली से पार्टी बिखर गई है। दक्षिण मुंबई से उम्मीदवार और नए अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा भी रणनीति में देरी की बात कहकर पल्ला झाड़ चुके हैं। कहते हैं- चुनाव से बेमुश्किल 30 दिन पहले मुझे पद मिला। यह महीनों पहले होना था। उर्मिला मातोंडकर को छोड़ सभी उम्मीदवार अनुभवी हैं। वह अपने अनुभव के आधार पर लड़ें। निरुपम ने मार्च 2015 में अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी को जैसी आक्रामक धार देने की कोशिश की, वह पारंपरिक नेताओं को रास नहीं आई। निरुपम ‘डिक्टेटर’ हो गए। गुरुदास कामत और नारायण राणे जैसे सीनियर नेता उनसे नाराज और कार्यकर्ता दूर हो गए। 2017 के बीएमसी चुनावों में हार के बाद कई कांग्रेसी भाजपा-शिवसेना में शामिल हो गए।
विज्ञापन
मनमर्जियां व नाराजगियां
निरुपम 2005 में कांग्रेस में आने से पहले सोनिया गांधी के तीखे आलोचक थे। 2014 में मोदी लहर में कांग्रेस ने मुंबई की सभी छह सीटें गंवा दी तो निरुपम को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। इससे गुरुदास कामत और खफा हुए। मिलिंद देवड़ा की भी नजर पिता मुरली देवड़ा की विरासत पर थी, जो 22 साल अध्यक्ष रहे थे। निरुपम ने किसी की परवाह नहीं की। यहीं, जनार्दन चांदुरकर से पहले मुंबई के अध्यक्ष और उत्तर भारतीय चेहरे कृपाशंकर सिंह और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ भी निरुपम के विरुद्ध हो गए।

पॉलिटिक्स की समस्या
निरुपम से नाराज नेता कहते हैं कि उन्होंने कांग्रेस की राजनीति को सड़क की राजनीति बना दिया। उत्तर भारतीयों की राजनीति के नाम पर मुंबई का माहौल बिगाड़ते दिखे। 2017 में एलफिंस्टन रोड स्टेशन पर भगदड़ में 23 लोगों की मौत के बाद स्टेशन परिसरों से फेरीवालों को हटाने का अभियान शुरू हुआ तो निरुपम खिलाफ खड़े हुए। भाजपा-मनसे ने विरोध किया तो निरुपम ने फेरीवालों से कहा कि खुद को बचाने के लिए कानून हाथ में लेना पड़े तो लो, लेकिन इन गुंडों से मार मत खाओ। सचमुच मारपीट हुई। मामला उत्तर भारतीय बनाम मराठी माणुस बन गया। इससे निरुपम विरोधी नेता और नाराज हुए।
पुरानी मानसिकता
निरुपम पर आरोप लगे कि उन्होंने शिवसेना से कांग्रेस में आने वालों को तवज्जो दी। वहीं, कांग्रेसियों ने उन्हें चापलूसों से घिरे रहने वाला बताया। कई मानते हैं कि शिवसेना में राजनीतिक शिक्षा पाने वाले निरुपम की मानसिकता ‘पुराने स्कूल’ वाली है।
राजनीति में ड्रामेबाजी
निरुपम के साथ काम कर चुके एक कांग्रेसी नेता कहते हैं कि उनकी राजनीति में संजीदगी कम, ड्रामेबाजी ज्यादा है। विवाद और ग्लैमर सुहाते हैं। हाल ही में जोगेश्वरी में अपना कार्यालय खोला तो उद्घाटन फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल से कराया।
क्या जीत जाएंगे
संजय निरुपम 2014 में उत्तर मुंबई लोकसभा सीट पर भाजपा के गोपाल शेट्टी से साढ़े चार लाख वोटों से हारे थे। 2009 में निरुपम यहीं से सांसद थे। इस बार उन्हें मनपसंद उत्तर-पश्चिम मुंबई की सीट मिली है। 2004 में वे यहां से शिवसेना के टिकट पर कांग्रेस के सुनील दत्त से 47 हजार वोटों से हारे थे। उन्हें उम्मीद है कि बुजुर्ग कीर्तिकर को अपने प्रचार से मात दे देंगे। यहां की तीन विधानसभा सीटें भाजपा व तीन शिवसेना के पास हैं।