पीयूष गोयल ने विलासराव देशमुख पर साधा निशाना, रितेश ने इस तरह दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर उस बयान को लेकर निशाना साधा है जिसमें उनका कहना था कि मुंबई आतंकी हमलों के दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय विलासराव देशमुख केवल अपने बेटे रितेश देशमुख को फिल्म में रोल दिलाने के लिए चिंतित थे। पूर्व मुख्यमंत्री का 2012 में निधन हो गया है।
ट्विटर पर पीयूष गोयल का नाम लिए बिना रितेश देशमुख ने कहा कि एक ऐसे शख्स पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है जो अपना बचाव करने के लिए यहां मौजूद नहीं है। देशमुख के पिता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और मुबंई आतंकी हमलों के दौरान वह राज्य के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे।
देशमुख ने अपने बयान में कहा, 'माननीय मंत्री। यह सच है कि मैं ताज/ओबेरॉय होटल में था लेकिन यह झूठ है कि मैं उस समय वहां था जब गोलीबारी और बमबारी हो रही थी। जैसा कि आपने दावा किया है। यह सच है कि मेरे पिता उस समय मेरे साथ थे लेकिन यह झूठ है कि वह मुझे फिल्म में कोई रोल दिलाने की कोशिश कर रहे थे।'
अभिनेता ने आगे कहा, 'उन्होंने कभी किसी निर्देशक या निर्माता से मुझे फिल्म में रोल देने के लिए बात नहीं की और मुझे इसपर गर्व है। आपको एक मुख्यमंत्री पर सवाल उठाने का अधिकार है लेकिन ऐसे शख्स पर आरोप लगाना गलत है जो अपनी सफाई देने के लिए यहां नहीं है। आप थोड़ा लेट हो गए हैं। सात साल पहले वह (विलासराव देशमुख) आपको जवाब जरूर देते।'
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) May 13, 2019
गोयल ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा था, 'उस समय के मुख्यमंत्री (विलासराव देशमुख) ओबेरॉय होटल के बाहर एक फिल्म निर्माता को लेकर आए थे, जब गोलीबारी और बमबारी चल रही थी। वह उस समय केवल अपने बेटे को फिल्म में रोल दिलाने को लेकर चिंतित थे।'
अपने बयान के आखिर में देशमुख ने कहा, 'सर आपके प्रचार के लिए मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्यार और सम्मान।' भाजपा राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। उसने पिछली कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए दावा किया कि 26/11 मुंबई हमले सहित राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित कई अलग-अलग स्थितियों में खराब निर्णय लिए गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.