फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha election 2019: Ready to Serve People of Mandya, Says Kumaraswamy's Son

कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी के बेटे निखिल इस सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Thu, 07 Mar 2019 06:56 PM IST
भाषा Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 07 Mar 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha election 2019: Ready to Serve People of Mandya, Says Kumaraswamy's Son
निखिल कुमारस्वामी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे और कन्नड़ फिल्मों के मशहूर अभिनेता निखिल कुमारस्वामी ने राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। वह मांड्या सीट से आने वाला लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। निखिल ने गुरुवार को कहा कि वह मांड्या के लोगों की सेवा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह मांड्या से चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने पर पार्टी के फैसले का पालन करेंगे। निखिल राजनीति में देवगौड़ा परिवार की तीसरी पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं और जिस मांड्या से उनके चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं वह जनता दल सेक्यूलर (जद-एस) के समर्थक माने जाने वाले वोक्कालिगा समुदाय का गढ़ है।

विज्ञापन


'मांड्या के लोगों की सेवा के लिए तैयार हूं'
निखिल ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों से चर्चा के बाद एक फैसला किया है। सबसे अहम है कि मांड्या के लोगों की भावनाएं समझकर पार्टी मुझे टिकट देने के लिए आगे आई है। इसलिए मैं मांड्या के लोगों की सेवा के लिए तैयार हूं।  कांग्रेस और जद(एस) ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वे सीट साझेदारी समझौते को जल्द ही अंतिम रूप देने वाले हैं। उम्मीदवारों की सूची अभी सार्वजनिक नहीं की गई, लेकिन सूत्रों के मुताबिक जद(एस) निखिल को अपना उम्मीदवार बनाने वाली है।  
विज्ञापन


अभी जद(एस) के एल. आर. शिवरामी गौड़ा मांड्या सीट से सांसद हैं। उन्होंने पिछले साल उप-चुनाव में जीत हासिल की थी। बहरहाल, कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन को दिवंगत अभिनेता-नेता अंबरीश की पत्नी सुमलता से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को कह दिया है कि वह मांड्या से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने यह संकेत भी दिए हैं कि यदि उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकती हैं। अंबरीश राजनीति में शुरू से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। भाजपा ने मांड्या सीट पर अपने उम्मीदवार के बारे में अभी तक कोई संकेत नहीं दिए हैं। लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि यदि कांग्रेस- जद(एस) गठबंधन ने सुमलता को टिकट नहीं दिया तो भाजपा उन्हें अपना समर्थन दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed