फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election 2019: Priyanka Gandhi writes open letter to people of Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव 2019 : प्रियंका गांधी ने लिखा खुला खत, खुद को बताया कांग्रेस का सिपाही 

Sun, 17 Mar 2019 12:38 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Sun, 17 Mar 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: Priyanka Gandhi writes open letter to people of Uttar Pradesh
प्रियंका गांधी का वाराणसी दौरा - फोटो : Amar Ujala

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनता के नाम खुला खत लिखा है। उन्होंने खत में खुद को कांग्रेस का सिपाही बताया। प्रियंका ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा है कि सूबे की राजनीति में ठहराव की वजह से युवा, महिलाएं, किसान और मजदूर परेशान हैं। वह अपनी पीड़ा को साझा करना चाहते हैं। प्रियंका का यह खत यूपी दौरे से ठीक पहले सामने आया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने खत में लिखा- उत्तर प्रदेश के लोगों से मेरा नाता बहुत पुराना है। कांग्रेस पार्टी की सिपाही के रूप में मेरी जिम्मेदारी आपके सबके साथ मिलकर सूबे की राजनीति को बदलने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'यूपी की नीतियों से गायब हैं किसान, मजदूर और युवा'
प्रियंका गांधी ने अपने खत में लिखा है कि यूपी की राजनीति में ठहराव और राजनीतिक गुणा-गणित के शोर में युवाओं, महिलाओं, किसानों व मजदूरों की आवाज प्रदेश की नीतियों से पूरी तरह गायब हैं। उन्होंने लिखा-मैं यूपी की धरती से आत्मिक रुप से जुड़ी रही हूं। मैं मानती हूं कि प्रदेश में किसी भी राजनीतिक परिवर्तन की शुरूआत आपकी बात सुने बगैर आपकी पीड़ा साझा किए बगैर नहीं हो सकती है। इसलिए आपसे संवाद करने के लिए मैं सीधे आपके द्वार पहुंच रही हूं।

प्रियंका गांधी ने आगे अपने खत में लिखा, मैं आपको विश्वास दिलाना चाहती हैं कि आपकी बातों को सुनकर सच्चाई व संकल्प की बुनियाद पर हम राजनीति में परिवर्तन लाएंगे। हमें एक साथ मिलकर आपके मुद्दों को हल करने की तरफ बढ़ेंगे। मैं जलमार्ग, बस, ट्रेन, पदयात्रा सभी साधनों के जरिए आपसे संपर्क करूंगी। गंगा सच्चाई और समानता का प्रतीक है और हमारी गंगा जमुनी संस्कृति का चिन्ह है। वे किसी से भेदभाव नहीं करतीं। गंगाजी उत्तर प्रदेश का सहारा है। मैं गंगाजी का सहारा लेकर भी आपके बीच पहुंचूंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी 20 मार्च को वाराणसी में चुनावी रैली कर रही हैं।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed