{"_id":"5ce7fc22bdec2207402eb95f","slug":"lok-sabha-election-2019-polls-counting-ended-nda-return-to-power-with-352-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव मतगणना समाप्त: 352 सीटों के साथ एनडीए की सत्ता में वापसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव मतगणना समाप्त: 352 सीटों के साथ एनडीए की सत्ता में वापसी
Fri, 24 May 2019 10:26 PM IST
योगेश साहू
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 24 May 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Results 2019 Celebration
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना समाप्त होने के बाद अंतिम सीट के परिणाम की घोषणा कर दी। इस घोषणा के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की कुल 352 सीटों के साथ सत्ता में वापसी हो गई है। दरअसल, भाजपा नेता किरण रिजिजू की अरुणाचल पश्चिम सीट पर देर शाम को चुनाव आयोग ने परिणाम जारी किया गया। आयोग की ओर से चुनावों का यह आखिरी परिणाम घोषित किया गया।
वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 16वीं लोकसभा के मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राष्ट्रपति ने नई सरकार बनने तक प्रधानमंत्री मोदी को पद पर बने रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
आयोग की ओर से अरुणाचल पश्चिम सीट पर घोषित किए गए परिणाम के मुताबिक रिजिजू ने 174843 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को शिकस्त दी है। रिजिजू को कुल 225796 वोट मिले, कांग्रेस प्रत्याशी को 50953 वोट मिले।

क्यों हो रही थी परिणाम घोषित होने में देरी
देश की 541 लोकसभा सीटों पर चुनाव के नतीजे शुक्रवार सुबह तक आ गए थे। लेकिन 16वीं लोकसभा में केंद्रीय मंत्री रहे किरण रिजिजू की सीट अरुणाचल पश्चिम पर फैसला देर शाम को आया। दरअसल यहां मतगणना की प्रक्रिया में काफी समय लगा, जिस वजह से नतीजा अटका हुआ था। हालांकि शुक्रवार दोपहर करीब 3 तीन बजे तक रिजिजू यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी नवाब तूकी से एक लाख 56 हजार वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन मतगणना पूरी नहीं हो पाने से आयोग ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया था।