चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं की जुबानबाजी बढ़ जाती है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के साथ ही व्यक्तिगत हमले और अशिष्ट भाषा का दौर भी शुरू हो जाता है। आदर्श आचार संहिता के बावजूद भी नेता शब्दों की शालीनता को गाहे-बगाहे धूमिल कर ही देते हैं। 17वें लोकसभा चुनाव में पार्टियों के प्रचार एवं रैलियों के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला है। पहले चरण की वोटिंग में एक ही दिन बचा है और प्रचार का दौर भी थम चुका है। ऐसे में आइए एक नजर नेताओं की उन बयानबाजी पर डालते हैं जिनको आप लंबे वक्त तक तो याद रखेंगे ही, साथ ही में इनमें से कई बयान आपको राजनीति के स्तर को नीचा करने वाले भी लगेंगे। कई बयानों में तो भाषा की शालीनता की भी भद पीट दी गई है। ऐसे बयान किसी एक पार्टी के नहीं, बल्कि लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों की तरफ से आए हैं।
पहले चरण के मतदान से पहले नेताओं के वो 9 बयान जो आप भूलेंगे नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बयान
राहुल गांधी इस दौरान लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हमलावर हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट के जरिए मोदी को एक बार फिर भ्रष्टाचार पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया और कहा कि क्या आप भ्रष्टाचार पर बहस से डरते हैं। इस दौरान राहुल ने नोटबंदी को अमित शाह और राफेल को अनील अंबानी से भी जोड़ा।
एचडी कुमारस्वामी का पीएम मोदी पर दिया बयान
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मंगलवार को जुबानी प्रहार किया। उन्हें यहां तक कहने से कोई गुरेज नहीं हुआ कि मोदी को मीडिया इसलिए दिखाती है कि वह सुबह उठते ही चेहरे पर मैकअप लगाते हैं और कैमरे के सामने आ जाते हैं। कुमारस्वामी ने कहा कि मीडिया सिर्फ मोदी को ही क्यों दिखाता है? मोदी हर सुबह उठते हैं, चेहरे पर चमक लाने के लिए मेकअप करते हैं और कैमरे के सामने आ जाते हैं। हम सुबह उठकर सिर्फ नहाते हैं, और चेहरे को अगले ही दिन धोते हैं। इसलिए, मीडिया सिर्फ मोदी को ही दिखाता है।
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि अगर भाजपा अनुच्छेद 370 को खत्म करती है तो जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय भी नहीं रहेगा। फारुख अब्दुल्ला इतने में ही नहीं रुके और यहां तक कह डाला कि अल्ला कसम, मुझे यह खुदा की इच्छा लगती है कि हमें उनसे आजादी मिलेगी। फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि अगर अनुच्छेद 370 खत्म होता है तो कश्मीर में कोई राष्ट्रीय झंडा फहराने वाला नहीं होगा। उन्होंने कहा, ''उन्हें करने दीजिए, हम देख लेंगे।
आरएलडी प्रमुख अजीत सिंह ने सहारनपुर की रैली में कहा कि देश का प्रधानमंत्री झूठ बोलता है। उन्होंने कहा कि मोदी साहब ने वादा किया था, हर एक आदमी की जेब में 15 लाख पहुंचाएंगे। देश का पीएम झूठ बोलता है? ना, ये झूठ नहीं बोलता, ये कभी सच नहीं बोलता। मोदी के मां-बाप ने उसको सच बोलने की सलाह नहीं दी।