{"_id":"5c9fa9b4bdec22143c035890","slug":"lok-sabha-election-2019-manohar-parikar-sons-indicated-signs-of-coming-to-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहर परिकर के बेटों ने राजनीति में आने के संकेत दिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मनोहर परिकर के बेटों ने राजनीति में आने के संकेत दिए
Sat, 30 Mar 2019 11:12 PM IST
अमर शर्मा
भाषा, पणजी
भाषा, पणजी
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
परिकर के बेटे (फाइल)
- फोटो : social media
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के बेटों ने शनिवार को बयान जारी कर संकेत दिए कि वह अपने पिता के देश और राज्य के प्रति समर्पण की विरासत को जारी रखने के लिए राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं। परिकर का लंबे समय तक आग्नेयाशय संबंधी बीमारी के कारण 17 मार्च को निधन हो गया था।
विज्ञापन
परिकर के निधन के बाद से ही गोवा में यह कयास लगने शुरू हो गए थे कि उनके पुत्र उत्पल और अभिजात के लोकसभा चुनाव या अपने पिता के निधन से बाद पणजी विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
बेटों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम राज्य और राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और समर्पण की विरासत को जारी रखते हुए उनके जीवन का सम्मान करेंगे।