फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019 : Jignesh Mevani campaigned for AAP candidate Atishi in Delhi

जिग्नेश मेवानी ने आतिशी के लिए किया प्रचार, कहा- मैं भी गुजरात से हूं, लेकिन झूठ नहीं बोलता

Sun, 05 May 2019 10:23 PM IST
Gaurav Pandey डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 05 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 : Jignesh Mevani campaigned for AAP candidate Atishi in Delhi
जिग्नेश मेवानी (फाइल फोटो)

गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने रविवार को आम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी आतिशी के लिए प्रचार किया। सीमापुरी इलाके में प्रचार करते हुए उन्होंने लोगों से कहा कि वे गुजरात से आए हैं, लेकिन वे झूठ नहीं बोलते। यह सुनते ही जनसभा में खड़े लोग जोर-जोर से तालियां बजाने लगे। 

विज्ञापन


अपनी हंसी पर नियंत्रण रखते हुए जिग्नेश मेवानी ने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले पांच साल में जिस तरह का शासन किया है, शिक्षा और स्वास्थ्य में जिस तरह का काम किया है, गुजरात सरकार वैसा काम 15 साल में भी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


मेवानी ने कहा कि इसके पहले वे बेगूसराय के कन्हैया कुमार का प्रचार करने के बाद दिल्ली आए हैं। लेकिन यहां पर प्रचार का जो स्तर दिख रहा है वह बिहार के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इस देश को आगे बढ़ाने के लिए जिन चंद युवाओं को वे देश की संसद में देखना चाहते हैं उनमें आतिशी मार्लेना और कन्हैया कुमार सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि इस देश के लोकतंत्र को कुछ लोगों से गंभीर खतरा है। इस देश को बचाने के लिए आतिशी जैसे लोगों को संसद अवश्य भेजना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में सैकड़ों बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आए डॉ. कफील अहमद ने भी आतिशी के लिए प्रचार किया और उन्होंने लोगों से आतिशी के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी दुष्प्रचार में नहीं पड़ना चाहिए और अपना वोट नहीं बंटने देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed