फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: IED blast by naxals near polling booth in Gadchiroli

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पोलिंग बूथ पर आईईडी धमाका, कोई हताहत नहीं

Thu, 11 Apr 2019 12:35 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़चिरौली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 11 Apr 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: IED blast by naxals near polling booth in Gadchiroli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में गुरुवार को नक्सलियों ने एक मतदान केंद्र के समीप आईईडी विस्फोट कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि वागेजरी इलाके में करीब साढ़े दस बजे आईईडी विस्फोट हुआ। जिस जगह विस्फोट हुआ वह जगह एक मतदान केंद्र के समीप है। विस्फोट के दौरान मतदान केंद्र के सामने मतदाता वोट डालने के लिए कतार में खड़े थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बुधवार को नक्सलियों ने जिले की एटापल्ली तहसील में गत्ता जांबिया गांव में एक आईईडी विस्फोट किया था। उस समय एक मतदान दल पुलिस तथा सीआरपीएफ कर्मियों की सुरक्षा में मतदान केंद्र की ओर जा रहा था। विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया था।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने गुरुवार को मतदान प्रक्रिया बाधित करने तथा मतदान के लिए आए लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश की। गढ़चिरौली महाराष्ट्र की उन सात सीटों में शामिल है जहां लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इससे पहले गुरुवार सुबह नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मतदानकर्मियों के दल को नुकसान पहुंचाने के लिए बारूदी सुरंग में विस्फोट किया। हालांकि इस घटना में भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के फरसगांव पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर दंडवन मार्ग पर आज तड़के नक्सलियों ने मतदानकर्मियों को निशाना बनाकर बारूदी सुरंग में विस्फोट किया। 


अधिकारियों ने बताया कि नक्सली आज तड़के सड़क में बारूदी सुरंग लगाकर मतदानकर्मियों का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अंतिम समय में सुरक्षा बलों ने मार्ग बदल दिया और मतदानकर्मियों को जंगल के रास्ते से ले गए। इसके बाद नक्सलियों ने बम में विस्फोट कर दिया और वहां से भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed