{"_id":"5cbd8e3dbdec2214161d7929","slug":"lok-sabha-election-2019-ias-officer-who-checked-modi-chopper-sent-back-to-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच करने वाले आईएएस अधिकारी को कर्नाटक भेजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच करने वाले आईएएस अधिकारी को कर्नाटक भेजा
Mon, 22 Apr 2019 03:19 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 22 Apr 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के काफिले की तलाशी लेने वाले आईएएस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
एसपीजी सुरक्षा प्राप्त लोगों के लिए नियमों के उल्लंघन के मामले में ओडिशा के संबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच करने के बाद निलंबित किए गए निर्वाचन आयोग के महा पर्यवेक्षक को वापस कर्नाटक भेज दिया गया है। वह कर्नाटर कैडर के 1996 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
आयोग ने एसपीजी सुरक्षा प्राप्त लोगों के लिए उसके निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए ओडिशा के संबलपुर में अपने महा पर्यवेक्षक को पिछले सप्ताह निलंबित कर दिया था। आयोग का निर्देश है कि एसपीजी सुरक्षा प्राप्त लोगों की जांच ना की जाए। मोहम्मद मोहसिन ने गत मंगलवार को प्रधानमंत्री के काफिले में कुछ सामान की जांच करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
मोदी ने मंगलवार को संबलपुर में एक रैली को संबोधित किया था। निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आदेश में कहा गया था कि संबलपुर के महा पर्यवेक्षक मोहम्मद मोहसिन ने निर्वाचन आयोग के मौजूदा निर्देशों का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
एक सूत्र ने कहा, ‘यह नियम है कि एसपीजी सुरक्षा प्राप्त लोगों को जांच से छूट मिलेगी। एक पर्यवेक्षक होने के नाते उन्हें इस निर्देश की जानकारी होनी चाहिए थी। निलंबन का कारण ड्यूटी में लापरवाही है।’ घटना के बाद उन्हें संबलपुर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। अब उन्हें कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से संबद्ध कर दिया गया है। एक प्रवक्ता ने बताया कि वह अभी निलंबित रहेंगे।
निर्वाचन आयोग ने बताया कि प्रधानमंत्री समेत एसपीजी सुरक्षा प्राप्त लोगों को छूट देने का आदेश अप्रैल 2014 में जारी किया गया। निर्वाचन अयाोग ने जिलाधीश और उप पुलिस महानिरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर मोहसिन के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन