फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Election Commission asked Twitter to take down an exit poll related tweet

चुनाव आयोग का ट्विटर को निर्देश, कहा- एग्जिट पोल संबंधी सभी ट्वीट हटाए जाएं

Thu, 16 May 2019 08:14 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 16 May 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Election Commission asked Twitter to take down an exit poll related tweet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

चुनाव आयोग ने ट्विटर से कहा है कि वह एग्जिट पोल से संबंधित सभी ट्वीट को हटा दे। आयोग ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि उसे इस बारे में कई शिकायतें मिली हैं। सूत्रों ने हालांकि शिकायत के बारे में नहीं बताया। उन्होंने इतना बताया कि किसी यूजर ने एग्जिट पोल संबंधी ट्वीट किया था जिसे बाद में डिलीट कर लिया गया था। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'आयोग ने ऐसा कोई सामान्य आदेश जारी नहीं किया है।' केवल एक मामला हमारे पास आया था जिसे कि यूजर ने खुद ही हटा लिया। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब एक दिन पहले ही तीन मीडिया हाउस को कथित तौर पर लोकसभा परिणाम की भविष्यवाणी करने वाला सर्वे प्रकाशित करने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।  
विज्ञापन


लोक अधिनियम का प्रतिनिधित्व की धारा 126ए के तहत कोई भी व्यक्ति एग्जिट पोल आयोजित नहीं करेगा और प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से उसके नतीजों को प्रकाशित या प्रचारित नहीं करेगा। इस धारा के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति इन प्रावधानों का उल्लंघन करता है तो उसे अधिकतम दो साल की सजा या जुर्माना या फिर दोनों मिल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा के सातवें और आखिरी चरण के लिए 19 मई को चुनाव होने हैं। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव खत्म होने के आधे घंटे बाद एग्जिट पोल आने शुरू होंगे। पहले चुनाव शुरू होने से पहले एग्जिट पोल आने शुरू हो जाते थे। जिससे कि माना जाता था कि मतदाता पर प्रभाव पड़ता है। इसी कारण चुनाव के दौरान या उससे पहले इनके प्रसारण या प्रकाशन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed