फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: EC told agencies to inform him after raid or search operation start

चुनाव आयोग ने एजेंसियों को दिए निर्देश, छापेमारी शुरू होते ही हमें दी जाए जानकारी

Wed, 10 Apr 2019 10:12 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 10 Apr 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: EC told agencies to inform him after raid or search operation start
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

चुनाव आयोग ने मंगलवार को राजस्व सचिव और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष से मुलाकात की। यह मुलाकात सात अप्रैल के उस निर्देश को लेकर की गई जिसमें एजेंसियों से कहा गया था कि चुनाव के दौरान होने वाली कार्रवाई को तटस्थ, निष्पक्ष और गैर-भेदभावपूर्ण तौर पर किया जाए। 

विज्ञापन


एजेंसी को सुझाव दिया गया था कि या तो राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी या चुनाव आयोग के चुनाव खर्च प्रभारी महानिदेशक को छापेमारी या तलाशी अभियान के बारे में चुनाव के मद्देनजर सूचित किया जाए। उन्हें यह जानकारी छापेमारी या तलाशी अभियान शुरू होते ही दी जाए।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयोग ने बातचीत के दौरान इस बात को साफ कर दिया कि उसे प्रवर्तन एजेंसियां जैसे कि डीआरआई, आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय आदि की कार्रवाईयों के बारे में पूर्व सूचना नहीं चाहिए। चुनाव आयोग का संबंध उन छापेमारी/तलाशी अभियान से नहीं है जो राजनेताओं या मतदान के संचालन से संबंधित चल रही जांच का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा वह गोपनीयता को बनाए रखने के पक्ष में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग को मालूम है कि प्रवर्तन निदेशालय की स्थानीय यूनिट्स को छापेमारी के बारे में पूर्व सूचना नहीं होती है। लेकिन भविष्य में यदि चुनाव के मद्देनजर भ्रष्टाचार के मामले जो किसी राजनीतिक पार्टी या पैसों के वितरण से संबंधित छापेमारी या तलाशी अभियान हो तो इसकी सूचना चुनाव खर्च प्रभारी महानिदेशक दिलीप शर्मा को दी जाए।

बता दें कि रविवार सात अप्रैल को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी सचिव सहित करीबियों के 50 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा था। इसकी जानकारी राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के पास नहीं थी। बाद में आयकर विभाग के नोडल अधिकारी ने इसकी जानकारी सीईओ को दी। जबकि छापेमारी की कार्रवाई सुबह तीन बजे शुरू हुई थी। 


आयकर के स्थानीय दफ्तर को भी छापेमारी की कोई जानकारी नहीं थी और छापेमारी की पूरी टीम जिसमें पुलिस भी शामिल थी वह दिल्ली से आई थी। सोमवार को सीबीडीटी ने आयोग को बताया कि छापेमारी में कैश का एक हिस्सा हवाला के जरिए एक बड़ी पार्टी के दिल्ली स्थित राजनीतिक पार्टी को भी भेजा गया है। सीबीडीटी ने जानकारी दी कि इस कार्रवाई में 14.6 करोड़ रुपये का कैश, 252 शराब की बोतलें, हथियार और बाघ की खालें भी बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed