{"_id":"5c83164bbdec22146c222e94","slug":"lok-sabha-election-2019-cpi-released-first-list-of-15-candidates-kanhaiya-kumar-name-not-include","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीआई ने 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, छात्रनेता कन्हैया कुमार का नाम नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीपीआई ने 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, छात्रनेता कन्हैया कुमार का नाम नहीं
Sat, 09 Mar 2019 06:56 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 09 Mar 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
Kanhaiya Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीआई ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी, इसमें छात्रनेता कन्हैया कुमार का नाम शामिल नहीं है। कन्हैया कुमार के लिए संभवतया बिहार में बेगुसराय सीट चुनी गई थी, हालांकि इसका खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
सीपीआई नेता डी राजा के अनुसार पार्टी 24 राज्यों में कुल 53 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। इस पर अंतिम निर्णय होने के बाद ही कन्हैया कुमार के नाम पर विचार किया जा सकेगा। राजा ने यह भी कहा कि यदि पार्टी की मांग नहीं मानी जाती है तो वह गठबंधन से हट जाएगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर, सूत्रों के अनुसार राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव कन्हैया कुमार को टिकट दिए जाने के खिलाफ हैं। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि छात्रनेता भूमिहार समुदाय से है। यह समुदाय पारंपरिक रूप से कथित तौर पर ऊंची जातियों का विरोधी रहा है। लालू प्रसाद का मानना है कि यह उनकी पार्टी के लिए ठीक नहीं होगा। लालू प्रसाद यह भी महसूस करते हैं कि प्रदेश में सिर्फ एक ही वामपंथी दल, सीपीआई (एमएल) का ही जनाधार है।
विज्ञापन