भाजपा की पहली लिस्ट पर कांग्रेस का तंज, आडवाणी की सीट छीनी, बुजुर्गों का आदर नहीं
कांग्रेस ने भाजपा की पहली सूची जारी होने पर तंज कसा है। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "पहले श्री लाल कृष्ण अडवाणी को जबरन ‘मार्ग दर्शक’ मंडल में भेज दिया, अब उनकी संसदीय सीट भी छीन ली। जब मोदीजी बुज़ुर्गों का आदर नहीं करते, वह जनता के विश्वास का आदर कहाँ करेंगे? भाजपा भगाओ, देश बचाओ।"
पहले श्री लाल कृष्ण अडवाणी को ज़बरन ‘मार्ग दर्शक’ मंडल में भेज दिया,
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 21, 2019
अब उनकी संसदीय सीट भी छीन ली।
जब मोदीजी बुज़ुर्गों का आदर नहीं करते,
वह जनता के विश्वास का आदर कहाँ करेंगे?
भाजपा भगाओ,
देश बचाओ।#bjpfirstlist