फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election 2019: Congress leader Siddaramaiah said I am scared of people who put long tikas

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया बोले- माथे पर कुमकुम और भस्म का टीका लगाने वालों से लगता है डर

Wed, 06 Mar 2019 11:30 AM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Wed, 06 Mar 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: Congress leader Siddaramaiah said I am scared of people who put long tikas
सिद्धारमैया - फोटो : Amar Ujala
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा है कि उन्हें वैसे लोगों से डर लगता है, जो अपने माथे पर लंबा टीका लगाते हैं। उन्होंने कर्नाटक के बादामी में एक कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि मैं वैसे लोगों से डरा हुआ हूं, जो अपने माथे पर कुमकुम या भस्म का लंबा टीका लगाते हैं।
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर सिद्धारमैया के इस बयान पर खूब प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। कुछ लोगों ने राहुल गांधी की टीका के साथ फोटो शेयर करते हुए पूर्व सीएम को घेरने की कोशिश की है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि सिद्धारमैया पहले भी विवादों में रहे हैं। पिछले महीने ही एक जनसंवाद कार्यक्रम में सिद्धारमैया द्वारा एक महिला के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया था, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की थी। कार्यक्रम के दौरान यह महिला पूर्व सीएम के पास शिकायत लेकर पहुंची थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपनी बात शुरू की, सिद्धारमैया भड़क गए और महिला के हाथ से माइक छीन लिया। इस बीच सिद्धारमैया ने महिला से अभद्रता भी की और फिर उनपर चिल्लाते हुए बैठने को कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed