फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019, Bihar mahagathbandhan Meeting with Rahul Gandhi today

बिहार में सीट बंटवारा सुलझाने राहुल गांधी के दरबार में पहुंचे तेजस्वी समेत महागठबंधन के नेता

Wed, 13 Mar 2019 09:43 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Wed, 13 Mar 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Bihar mahagathbandhan Meeting with Rahul Gandhi today
Mahagathbandhan
लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में महागठबंधन की आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक है। जिसके लिए सभी सहयोगी पार्टियों के नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। आज ही बिहार में लोकसभा सीटों को लेकर बंटवारे पर भी अंतिम मुहर लग सकती है। 
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि राज्य में लोकसभा की 40 सीटों में से आधे से अधिक सीटें आरजेडी के खाते में जा रही हैं। बाकी बची सीटों को गठबंधन के अन्य सहयोगियों में विभाजित किया जाएगा।
विज्ञापन




बिहार के महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी), हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (एचएएम), विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी), लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) और वाम दल भी शामिल हैं। हालांकि वाम दल को कोई सीट मिलेगी कि नहीं इस पर संशय बरकरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आरजेडी को बिहार में 20 से 22 सीटें मिलने के आसार है। जबकि कांग्रेस के खाते में 10 से 11 सीटें जाएंगी। उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी को तीन सीटें मिल सकती हैं।


2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 22 सीटें जीती थी, जबकि रामविलास पासवान की एलजेपी को 6 सीटें मिली। कांग्रेस को 2 सीटें, लालू प्रसाद यादव की आरजेडी को 4 सीटें मिली थीं। जेडीयू को 2 सीटों से संतोष करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed