फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Bahubalis wife contesting in Bihar

#VoteKaro: एक-दूसरे को ललकारती बाहुबलियों की पत्नियों में जंग

Wed, 08 May 2019 03:26 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 08 May 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Bahubalis wife contesting in Bihar
कविता सिंह और हिना सहाब (फाइल फोटो)

बिहार में सीवान लोकसभा सीट बाहुबलियों के कारण चर्चा में रही है। इस बार चर्चा इस वजह से भी अधिक है, क्योंकि दो बाहुबलियों की पत्नियां एक-दूसरे को ललकार रही हैं। यहां मुख्य मुकाबला जद-यू की कविता सिंह और राजद की हिना शहाब के बीच बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


हिना सहाब बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हैं। शहाबुद्दीन इस समय जेल में बंद हैं। दूसरी ओर जदयू की कविता के पति अजय सिंह भी बाहुबली माने जाते हैं। कविता सिंह की चुनावी कमान भी उन्होंने ही संभाली हुई है। दरअसल, बाहुबली छवि के कारण ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अजय सिंह को टिकट न देकर उनकी पत्नी को उतारा है।
विज्ञापन


बिहार की इस चर्चित सीट पर 1984 के बाद से सीट पर कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई है। भाजपा की भी स्थिति कमोबेश यही है। हालांकि 2014 की मोदी लहर में यहां से भाजपा के ओमप्रकाश यादव ने चुनाव जीता था। ओमप्रकाश 2009 में इस सीट से निर्दलीय चुनाव जीते थे। इन दोनों चुनावों में हिना शहाब दूसरे नंबर पर रही थीं। शहाबुद्दीन यहां से तीन बार राजद के टिकट पर सांसद रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूरी में उतारा हिना को

हिना 2009 में चुनाव में उतरने से पहले घरेलू महिला के तौर पर जानी जाती थीं। गैरकानूनी गतिविधियों में दोषी करार दिए जाने के बाद यहां से सांसद रहा मोहम्मद शहाबुद्दीन 2009 में चुनाव नहीं लड़ सका था। लिहाजा उसकी पत्नी हिना शहाब को 2009 में राजद ने सीवान से टिकट दिया। हिना चुनाव हार गईं। 2014 में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस बार भी उन्हें टिकट मिला क्योंकि शहाबुद्दीन तिहाड़ जेल में हत्या की सजा काट रहा है।

कविता राजनीति के लिए बनीं

वहीं कविता सिंह जदयू के टिकट पर दरौंदा से विधायक हैं। पति अजय सिंह की मां जगमातो देवी यहां से दो बार विधायक रहीं। उनके निधन के बाद अजय सीट पर अधिकार जता रहे थे। नीतीश नहीं मानें तो अजय ने पत्नी को आगे किया। बताया जाता है कि अजय सिंह ने वैवाहिक विज्ञापन निकाला, जिसमें कहा कि लड़की का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए, उसके पास मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए। लड़की राजनीतिक परिवार से होती है तो उसे तरजीह दी जाएगी। 16 आवेदन आए, जिनमें कविता को चुना, क्योंकि वे गांव के मुखिया की लड़की थीं। 2011 में विवाह हुआ और इसी साल कविता ने दरौंदा विस उपचुनाव जीता।


इसी जिले से थे पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद

12 मई को मतदान करने जा रहे सीवान की धरती को देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जन्म स्थली कहा जाता है। वहां दोनों मुख्य पार्टियों में बाहुबलियों की पत्नी में से किसी एक को चुनने की अजीब स्थितियों में उलझी जनता के सामने मुद्दाें की भी कमी नहीं है। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और खराब सड़कें तक शामिल हैं।

दो चुनाव में वोट प्रतिशत
पार्टी     2009    2014
भाजपा    -        42.16
राजद    26.91    29.28
जदयू    6.85    8.96

सीवान एक नजर
एससी-11.70%, हिंदू- 80 से 85%, मुस्लिम-15-20%

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed