फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav Result 2019 Latest News: Udit Raj jibe at BJP Kerala doesnt vote for it

उदित राज का तंज, केरल में नहीं जीत पाती भाजपा क्योंकि वहां के लोग पढ़े लिखे हैं अंधभक्त नहीं

Mon, 20 May 2019 05:29 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 20 May 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2019 Latest News: Udit Raj jibe at BJP Kerala doesnt vote for it
उदित राज - फोटो : self
उत्तर पश्चिम दिल्ली से दोबारा टिकट न मिलने पर नाराज हुए उदित राज ने भाजपा पर हल्ला बोला है। वो अब कांग्रेस का हिस्सा हैं और अपनी पुरानी पार्टी पर वार करने का मौका नहीं छोड़ते। 2014 में इसी सीट से उदित राज ने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था। एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर उदित राज ने ट्वीट किया:
विज्ञापन

केरल में भाजपा आज तक 1 भी सीट नही जीत पाई, जानते हैं क्यों ? क्योंकि वहां के लोग शिक्षित हैं, अंधभक्त नहीं।

 

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर

विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात आए एग्जिट पोल में यूं तो एनडीए को भारी बहुमत से जीतता दिखाया गया है लेकिन केरल में पार्टी को सीट नहीं मिल रहीं, ऐसा नजर आ रहा है। केरल की साक्षरता दर भी राष्ट्रीय औसत के मुकाबले काफी ऊंची है। भाजपा को लेकर उदित राज का तंज इसी ओर है।

उत्तर पश्चिम दिल्ली से भाजपा ने गायक हंस राज हंस को उम्मीदवार बनाया। हालांकि, इससे पहले ही उदित राज ने बगावती तेवर दिखाते हुए पार्टी को काफी भला बुरा कहा था। उन्होंने उस वक्त लिखा था कि मेरे टिकट में देरी होने पर पूरे देश में मेरे दलित समर्थकों में रोष है और जब मेरी बात पार्टी नहीं सुन रही तो आम दलित कैसे इंसाफ पायेगा। अगर मुझे लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार के रूप में नहीं उतारा गया तो पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed