माया-अखिलेश से लेकर प्रियंका गांधी तक, सीएम योगी ने सबको जमकर सुनाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग 37-38 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, क्या उनमें से कोई प्रधानमंत्री बन सकता है? प्रधानमंत्री बनने के लिए 272 सीटों की आवश्यकता होती है और केवल भाजपा के पास ही हैसियत है।
योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर कहा कि जब वह मायावती के साथ मंच पर बैठते हैं तो उन्हें छोटी कुर्सी पर बैठना पड़ता है। जबकि मायावती बड़ी कुर्सी पर बैठती हैं। जब अखिलेश, मायावती से मिलने जाते हैं तब उन्हें जूते कमरे के बाहर उतारने को कहा जाता है। यही उनकी (अखिलेश) की गठबंधन में हैसियत है।
सीएम योगी ने कहा कि अमेठी की जनता समझ रही है कि कांग्रेस इस सीट पर हार रही है। वहीं रायबरेली में अंतत: भाजपा की ही जीत होगी। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा से काफी उम्मीद है। कांग्रेस की चार पीढ़ी ने अमेठी और रायबरेली की जनता को निराश किया है।
योगी ने कहा कि स्मृति ईरानी को अमेठी में समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी जो 15 साल में नहीं कर पाए वह स्मृति ने पांच साल में कर के दिखा दिया। अमेठी के लोग एक मौका चाहते हैं और स्मृति उसके लिए बेहतर है।
प्रियंका गांधी वाड्रा के सपा के साथ मंच शेयर करने के सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बसपा-सपा ने अमेठी और रायबरेली में किसी उम्मीदवार को नहीं उतारा है। ये सभी पार्टियां वोट कटवा का रोल अदा कर रही हैं। ये वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रही है न कि जीतने के लिए।
UP CM Yogi Adityanath to ANI on Priyanka Gandhi Vadra sharing stage with SP y'day: SP-BSP have not named any candidate in Amethi-Raebareli. All these parties are playing the role of 'vote katwa' in one or the other place. They are contesting elections to cut votes, not to win. https://t.co/1YjjDZ93cn
— ANI UP (@ANINewsUP) May 3, 2019
संभल में एक रैली में बाबर की औलाद बयान पर नोटिस मिलने पर योगी ने कहा, आपसी बातचीत को कहीं कोट करना आचार संहिता में नहीं आता है। कोई भजन करने के लिए जाता है क्या मंच पर? उखाड़ देने के लिए या अपने विरोधी को घेरने के लिए मंच पर जाता है।
#WATCH UP CM Yogi Adityanath on EC notice to him over his 'Babar ki aulaad' comment': Aapsi baatcheet ko kahin quote karna achar sanhita mein nahi aata hai... Koi bhajan karne ke liye jaata hai kya manch pe? Ukhad dene ke liye aur apne virodhi ko gherne ke liye manch pe jate hain pic.twitter.com/QmgehIzWkN
— ANI UP (@ANINewsUP) May 3, 2019
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष 2014 का लोकसभा चुनाव हार चुकी हैं। वे 2017 का विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव भी हारेंगे।