फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha chunav 2019 vote killed in clashes between Congress-TMC workers in west Bengal

पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान मतदाता की मौत, कांग्रेस-टीएमसी कार्यकर्ता आपस में थे भिड़े

Tue, 23 Apr 2019 03:54 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 23 Apr 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019 vote killed in clashes between Congress-TMC workers in west Bengal
पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा में घायल व्यक्ति - फोटो : ANI

17 वें लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल से दुखद खबर आ रही है। यहां के मुर्शिदाबाद जिले के बलिग्राम में कांग्रेस और टीएमसी कार्यकर्ताओं की आपसी झड़प में एक मतदाता की मौत हो गई है। जबकि सात अन्य के घायल होने की बात सामने आ रही है।   

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कांग्रेस-टीएमसी कार्यकर्ताओं की आपसी झड़प में लाइन में खड़े 55 साल के तिरूल कलम की मौत हो गई है। यहां कांग्रेस और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच बूथ कैप्चरिंग, ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर आपसी झड़पें हुई हैं। इसी दौरान लाइन में खड़े एक मतदाता की मौत हो गई।

विज्ञापन




गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के लिए पांच सीटों पर मतदान हो रहा है। इससे पहले दूसरे चरण की वोटिंग में भी पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरें आई थीं लेकिन यह पहली बार है जब हिंसा में किसी मतदाता की जान गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुर्शिदाबाद के रानीनगर इलाके में भी उपद्रवियों ने पोलिंग बूथ के पास देसी बम मारकर मतदाताओं को डराने की कोशिश की है। यह भी दावा किया जा रहा है कि जिस मतदाता की मौत हुई है वह कांग्रेसी का कार्यकर्ता है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed